March 15, 2026 5:19 pm
ब्रेकिंग
Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतद... Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट,... UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से ... चैत्र नवरात्रि 2026: पहला और अष्टमी व्रत क्यों है सबसे महत्वपूर्ण? जानें व्रत के जरूरी नियम, सावधानि... आम जनता को बड़ी राहत! मिडल ईस्ट में युद्ध के बीच भी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम; सरकार ने बनाया य... भदौड़ में सुखबीर बादल की दहाड़! "नशे और गैंगस्टर का करना होगा सफाया तभी बचेगा पंजाब"; अकाली दल की सर... पंजाब में फिर लौटेगी ठंड! 9 जिलों में ओले गिरने का 'ऑरेंज अलर्ट'; 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ... जालंधर वासियों की बल्ले-बल्ले! 10 साल बाद फिर दौड़ेगी 'सिटी बस', सड़कों पर उतरेंगी 97 इलेक्ट्रिक बसे... स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी! NCERT ने लिया अब तक का सबसे बड़ा फैसला; किताबों का बोझ होगा कम, बदल ज... Ludhiana Excise Policy 2026-27: लुधियाना में 32 शराब ग्रुप्स हुए रिन्यू, लाइसेंस फीस में भारी इजाफा;...
छत्तीसगढ़

Dhamtari News: घरेलू गैस सिलेंडर के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ी कार्रवाई, धमतरी के कई होटलों पर छापा; 32 सिलेंडर बरामद

धमतरी: जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम होटल, भोजनालय और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लगातार जांच अभियान चला रही है. इस दौरान अब तक की कार्रवाई में 19 प्रतिष्ठानों पर केस दर्ज करते हुए 32 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं.

घरेलू गैस का होटल में कर रहे थे उपयोग

14 प्रतिष्ठानों से 22 सिलेंडर पहले ही जब्त किए गए थे. जबकि 14 मार्च को कुरूद विकासखंड में 5 दुकानों से 10 सिलेंडर जब्त किए गए. खाद्य विभाग के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित हैं. होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट या बाकी व्यावसायिक उपयोग में पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त व्यवस्था

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर्याप्त है, इसलिए उपभोक्ताओं को घबराने या अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की जरूरत नहीं है. प्रशासन की ओर से गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है.

KYC नहीं हुई है तो करा लें

ग्रामीण क्षेत्र में रिफिलिंग के 45 दिन बाद ही अगली बुकिंग (OTP आधारित) संभव होगी. वहीं शहरी क्षेत्र में रिफिलिंग के 25 दिन बाद अगली बुकिंग की सुविधा दी गई है. वहीं KYC पूर्ण नहीं होने पर गैस बुकिंग नहीं होगी. उपभोक्ता गैस कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ एजेंसी में जाकर KYC पूरा करें.

सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां

हर 2 साल में गैस कनेक्शन की सुरक्षा जांच कराएं. 5 साल में गैस होज पाइप बदलें या खराब होने पर तुरंत बदलें.

नामांतरण की सुविधा

उपभोक्ता की मृत्यु होने पर परिवार के सदस्य गैस कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ एजेंसी में आवेदन देकर कनेक्शन अपने नाम ट्रांसफर करा सकते हैं.

Related Articles

Back to top button