Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

सोनीपत में पैसों के विवाद में खूनी तांडव, लाठी-डंडों के बाद चली गोलियां, पूरी वारदात CCTV में कैद

सोनीपत : सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र के गांव रेवली में पैसों के लेनदेन को लेकर चला आ रहा विवाद अचानक हिंसा में बदल गया। मिली जानकारी के अनुसार पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। पहले लाठी-डंडे चले और उसके बाद गोलियां चलाई गईं। हमले में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को तुरंत बेहतर इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। अचानक हुई इस हिंसक झड़प से पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें कुछ युवक हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचते हैं और अचानक हमला बोल देते हैं। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पहले मारपीट होती है और फिर गोलियां चलाई जाती हैं। सूचना मिलते ही मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर इलाके में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वहीं डॉक्टर विजय ने बताया कि चार लोग घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर थी। जिनको बेहतर इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है और दो घायलों का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.