March 19, 2026 4:21 am
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...
छत्तीसगढ़

विश्व डाक दिवस : संवेदनशील एरिया में खोले गए 1 हजार से ज्यादा पोस्ट ऑफिस, बस्तर और दुर्ग संभाग में बढ़ी सेवाएं

रायपुर : हर साल 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है. विश्व डाक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन 6 अक्टूबर से लेकर 10 अक्टूबर तक चलेगा. गुरुवार को छत्तीसगढ़ सर्कल के पोस्टल सर्विसेज के डायरेक्टर ने बताया कि बस्तर संभाग और दुर्ग संभाग के LWE (left wing extremism) एरिया में 1000 से अधिक नया पोस्ट ऑफिस खोला गया है. इसके साथ ही रजिस्ट्री बंद होने को लेकर उन्होंने कहा कि यह बंद नहीं हुआ है बल्कि इसे स्पीड पोस्ट में मर्ज किया गया है.

नक्सली क्षेत्र एरिया में खोले गए पोस्ट ऑफिस : छत्तीसगढ़ सर्कल के पोस्टल सर्विसेज के डायरेक्टर दिनेश कुमार मिस्त्री ने बताया कि “बस्तर संभाग के सात जिलों में LWE इलाकों में लगभग 250 नये पोस्ट ऑफिस खोले गए हैं, जो बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव क्षेत्र में गिनती में आते हैं. बस्तर संभाग के साथ ही दुर्ग संभाग के कुछ जिले हैं जहां पर नया पोस्ट ऑफिस हाल ही में खोला गया है. इन दोनों संभाग के खासतौर पर LWE एरिया में 1000 से अधिक नया पोस्ट ऑफिस खोला गया है.

गृह मंत्रालय का भी निर्देश है कि छत्तीसगढ़ के LWE वाले इलाकों में अधिक से अधिक पोस्ट ऑफिस खोलें. वहां के लोगों को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का फायदा मिल सके. मोहला मानपुर क्षेत्र के एक ऐसे गांव का उदाहरण दिया जहां पर ना ही बिजली है और ना ही सड़क की कोई सुविधा है. इस इलाके में डाक व्यवस्था सबसे पहले गई और वहां पोस्ट ऑफिस खोला गया- दिनेश कुमार मिस्त्री, डायरेक्टर पोस्टल सर्विसेज

रजिस्ट्री को स्पीड पोस्ट में किया गया मर्ज : पिछले दिनों यह बात सामने आई थी कि पोस्टल सर्विसेज के द्वारा रजिस्ट्री बंद कर दी जाएगी. उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री को स्पीड पोस्ट में मर्ज कर दिया गया है. इसे आधुनिकतम बना दिया गया है. इसमें अब स्पीड पोस्ट के साथ-साथ रजिस्ट्री की भी सुविधा ले सकते हैं. इसमें न्यूनतम शुल्क 5 रुपए देकर ओटीपी बेस सर्विस के साथ ही रजिस्ट्री की भी सुविधा ले सकते हैं. लोगों में इस तरह की भ्रांति फैली थी की रजिस्ट्री खत्म कर दी गई है, लेकिन ऐसा नहीं है. इसे स्पीड पोस्ट में मर्ज कर दिया गया है.

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान डाक विभाग के द्वारा 6 अक्टूबर को टेक्नोलॉजी दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें संभागीय कार्यालय एवं प्रधान डाकघर स्तर पर डाक विभाग में प्रयुक्त टेक्नोलॉजी संबंधी बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

7 अक्टूबर वित्तीय समावेशन दिवस- इस दिन उप संभाग स्तर पर डाक जीवन बीमा ग्रामीण डाक जीवन बीमा का मेल एवं डाक चौपाल का आयोजन किया गया. जिसमें सुकन्या समृद्धि सहित बचत बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई.

8 अक्टूबर को डाक टिकट संग्रहण एवं नागरिक केंद्रित सेवा दिवस – नागरिक केंद्रित सेवा के अंतर्गत प्रत्येक संभाग के उप संभाग में विद्यार्थियों के लिए दो स्कूलों में आधार कैंप का आयोजन किया गया. डाक टिकट संग्रहण दिवस के अवसर पर स्कूलों में ढाई आखर के संबंध में वर्कशॉप का आयोजन किया गया. जिसमें डिजिटल युग में पत्र लेखन के महत्व को समझाया गया ढाई अक्षर पत्र लेखन प्रतियोगिता जिसका विषय लेटर टू माई रोल मॉडल है के बारे में स्कूल में प्रचार प्रसार किया गया.

9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस – सभी प्रमुख कार्यालय में बैनर पोस्टर लगाया गया. इस अवसर पर पोस्ट फॉर पिपुल लोकल सर्विस ग्लोबल रिच के तहत रैली निकाली गई. इसके साथ ही एक पेड़ मां के नाम पहल करते हुए वृक्षारोपण समारोह का आयोजन किया गया.

10 अक्टूबर को ग्राहक दिवस – सभी प्रधान डाकघर में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस दिन समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े नागरिकों को अधिक से अधिक बचत और बीमा योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जाएगा. इसके लिए राज्य सरकार के विभागों के साथ मिलकर विशेष सत्र का भी आयोजन किया जाएगा. राष्ट्रीय डाक सप्ताह के आखिरी दिन उत्सव के माध्यम से डाक विभाग अपनी सभी नवीनतम सेवाओं को जनता के बीच ले जाने का प्रयास कर रहा है. सभी संभाग में ग्राहक मिलन सम्मेलन के आयोजन से डाक विभाग अपनी सुविधाओं के सुधार हेतु आवश्यक सुझाव भी प्राप्त करेगा.

छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल में डाक विभाग काफी सुदृढ़ और दूर दराज इलाकों तक फैला हुआ है. 4700 से अधिक पोस्ट ऑफिस के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 1 लाख से अधिक स्क्वॉयर किलोमीटर के एरिया में लगभग 3 करोड़ की जनसंख्या को सर्व कर रहे हैं. डाक विभाग संपूर्ण छत्तीसगढ़ की जनता को अपनी सेवा प्रदान कर रही है. डाक विभाग दिन प्रतिदिन अपने आप को मजबूत बनाने के लिए आधुनिक कर रहा है. डाक विभाग हर तरह की योजनाओं को संचालित करता है. जिसमें बचत की योजना है. इसके साथ ही डाक मेल एवं पार्सल की योजना है. जीवन सुरक्षा से संबंधित योजना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button