Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: भोपाल में उपद्रव के बाद AIMIM के दो सदस्य गिरफ्तार, पुलिस वाहन में तोड़फोड़ का आरोप Ujjain News: उज्जैन की 18 हजार दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलाइजेशन, 'ज्ञान भारतम' के तहत बड़ी प... Chambal River News: चंबल नदी में छोड़े गए 83 कछुए, उसैद घाट की हेचरी में हुआ था जन्म Bhind News: पीएम मोदी की अपील बेअसर? भाजपा नेता 120 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे भिंड MP Congress Talent Hunt: एमपी कांग्रेस में अनुसंधानकर्ताओं की भर्ती, जीतू पटवारी ने खुद लिए साक्षात्... शिप्रा शुद्धिकरण: उज्जैन के आला अधिकारियों ने बस और पैदल किया 29 किमी घाटों का निरीक्षण, 140 सड़कें ... Bhopal News: बावड़िया कलां में नाले पर अवैध निर्माण ढहाने का आदेश, NGT ने कलेक्टर को दिया 3 महीने का... Dewas News: देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 श्रमिकों की मौत, 23 से ज्यादा गंभीर घायल Shivpuri News: शिवपुरी में बुजुर्ग ने जिंदा रहते हुए ही की अपनी 'तेरहवीं' की तैयारी, कार्ड देख हैरान... Virat Kohli Century: "एक दिन सब खत्म हो जाएगा..." केकेआर को हराने के बाद क्यों भावुक हुए विराट?

बंगाल चुनाव के लिए ममता का ‘मास्टरस्ट्रोक’! घर बैठे मिलेगा इलाज और ‘लक्ष्मी भंडार’ में बड़ा इजाफा; टीएमसी के घोषणापत्र में वादों की बौछार

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को ‘बंगाल के लिए 10 प्रतिज्ञा’ चुनावी घोषणा जारी की. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए चुनाव आयोग और बीजपी पर हमला बोला. उन्होंने चुनाव आयोग पर अफसरों के तबादले को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले अधिकारियों का तबादले कर दिया गया है. यदि कोई घटना घटे तो इसके लिए जिम्मेदार बीजेपी सरकार होगी. ममता बनर्जी ने कहा कि पूरे जीवन के लिए लक्ष्मी भंडार की 1500 रुपए की राशि महिलाओं को मिलेंगे. बेकार युवकों को 1500 रुपए मिलेंगे.

ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में अघोषित राष्ट्रपति शासन है. अघोषित राष्ट्रपति शासन के माध्यम से चुनाव कराया जा रहा है. बंगाल उनका बहुत पहले से ही टारगेट था. उन्होंने कहा कि इस देश में संविधान और कानून नहीं है.

उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग उनकी संपदा है. बंगाल को यदि बचाना है, तो सभी को एक साथ रहना है, शांति और संकट से मुक्ति चाहिए तो बीजेपी को ऐसी शिक्षा दें कि वे याद रखें. उन्होंने कहा कि बॉर्डर से पैसे लाए जा रहे हैं और हथियार लाए जा रहे हैं. राज्य में दंगा लगाने की कोशिश की जा रही है. बंगाल के लोगों को आघात करने पर बंगाल के लोग प्रत्याघात करेगा. फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.