March 27, 2026 6:39 pm
ब्रेकिंग
Kuno Cheetah News: कूनो नेशनल पार्क की सरहद लांघ राजस्थान पहुंचा चीता, कोटा के गांवों में उछलकूद Damoh News: 40 डिग्री की तपती गर्मी में 15KM दंडवत यात्रा, माता के दरबार पहुंचे श्रद्धालु Bhopal Crime News: भोपाल में बदमाशों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, 6 साल की बच्ची के सिर में लगी तलवा... MP News: CM मोहन यादव का बर्थडे सेलिब्रेशन, नौरादेही टाइगर रिजर्व प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें Crime News: बिजली काटने पर विवाद, सोसायटी वालों पर चढ़ाई कार, महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत CM Dhami PM Modi Meeting: दिल्ली में PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के विकास कार्यों पर हुई चर्च... Greater Noida News: लिफ्ट में 1 घंटे तक फंसे रहे बच्चे और महिलाएं, मची चीख-पुकार यूपी में दरिंदगी: 6 साल की मासूम से रेप का दर्द, फिर 9 घंटे तक सिस्टम से लड़ती रही बच्ची Jewar Airport Inauguration: बारिश के अलर्ट के बीच जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी पूरी, लगा 12 ला... Gwalior Road Accident: ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 की मौत
महाराष्ट्र

आरोपी के साथ पीड़िता ने ली थी सेल्फी, बेहोशी के लिए नहीं इस्तेमाल हुआ केमिकल स्प्रे; पुणे रेप केस में पलट गई कहानी

महाराष्ट्र के पुणे में एक आईटी पेशेवर के साथ उसके घर में कथित बलात्कार के सिलसिले में हिरासत में लिया गया संदिग्ध युवती का दोस्त है, न कि कोई अजनबी, जो कूरियर डिलीवरी एजेंट (सामान पहुंचाने वाला) बनकर घर में घुसा था. पुलिस ने युवती के बयानों पर संदेह जताते हुए शुक्रवार को यह बात कही. पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि 22 वर्षीय युवती ने खुद ही उसके साथ सेल्फी ली और अपने फोन में धमकी भरा संदेश लिखा.

उन्होंने कहा, वे एक-दूसरे को कई वर्षों से जानते हैं और एक ही समुदाय से हैं. युवती ने दावा किया था कि बुधवार शाम को कोंढवा इलाके में स्थित उसके फ्लैट में एक व्यक्ति कूरियर डिलीवरी एजेंट बनकर घुस आया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया. पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त वह घर में अकेली थी. पुलिस के अनुसार, युवती ने बताया कि वह बेहोश हो गई और जब उसे होश आया, तो व्यक्ति जा चुका था.

पुलिस ने पाया कि युवती ने खुद ही सेल्फी ली थी

युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके (युवती) फोन से एक सेल्फी ली, जिसमें उसकी पीठ और उसके चेहरे का कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा है. आरोपी ने एक संदेश छोड़ा, जिसमें उसने चेतावनी दी कि यदि घटना की सूचना किसी को दी, तो वह तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल देगा. संदिग्ध को हिरासत में लेने के बाद, पुलिस ने पाया कि युवती ने खुद ही सेल्फी ली थी, जिसमें उसका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था, उसने खुद ही तस्वीर को एडिट किया और कथित धमकी भरा संदेश भी टाइप किया.

लड़की की मानसिक स्थिति फिलहाल ठीक नहीं

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति उच्च शिक्षा प्राप्त पेशेवर है. कुमार ने कहा कि युवती को बेहोश करने के लिए किसी रासायनिक स्प्रे का इस्तेमाल नहीं किया गया था (जैसा कि पहले संदेह था). आयुक्त ने कहा, हम अभी पता लगा रहे हैं कि पीड़िता ने बलात्कार का आरोप क्यों लगाया और इसकी जांच चल रही है, क्योंकि लड़की की मानसिक स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि बलात्कार के आरोप को लेकर भी जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button