March 29, 2026 6:41 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
विदेश

मुनीर आर्मी की नई टेंशन, पाकिस्तान में बलूचों के बाद पठान हुए बागी

बलूचिस्तान के बाद पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में छिड़ा है. पाकिस्तान के पठानों ने मुनीर की सेना के खिलाफ यलगार का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान के पठान नाराज हैं क्योंकि एक तरफ मुनीर की सेना वजीरिस्तान में पठानों का कत्लेआम कर रही है. वहीं दूसरी तरफ जेल में बंद ‘नियाजी पठान’ यानी इमरान खान की हत्या की साजिश सामने आई है.

इमरान खान ने दो दिन पहले एक लेटर लिखकर कहा कि अब मुझे कुछ होता है तो उसके लिए सीधे तौर पर असीम मुनीर जिम्मेदार हैं. इमरान खान की पार्टी पीटीआई का कहना है कि पूर्व पीएम को जेल की डेथ सेल में बंद कर दिया गया है.

बुशरा बीबी को भी किया जा रहा प्रताड़ित

इमरान खान के मुताबिक मेरे साथ मेरी पत्नी को भी प्रताड़ित किया जा रहा है. इमरान खान को आदियाला जेल में रखा गया है. इमरान खान और बुशरा बीबी के सेल से बिजली का कनेक्शन तक काट दिया गया हैय उन्हें जेल में किसी से नहीं मिलने दिया जा रहा और इमरान की बहन ने दावा किया है कि असीम मुनीर ने इमरान खान की हत्या की साजिश रची है.

इस बीच इमरान खान के दोनों बेटे भी लंदन से पाकिस्तान आ गए हैं और खैबर पख्तूनख्वा में हो रही बगावत में शामिल हो गए हैं. 5 अगस्त को पूरे पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी विरोध प्रदर्शन करने जा रही है.

पाकिस्तान में 18 प्रतिशत पठान हैं

पाकिस्तान में पठानों की आबादी करीब 18 प्रतिशत है. अधिकांश पठान अफगानिस्तान और पाकिस्तान बॉर्डर वाले राज्य खैबर में रहते हैं. इसे पीटीआई का गढ़ माना जाता है. पीटीआई की पूरे पाकिस्तान में सिर्फ खैबर प्रांत में सरकार है.

इमरान की पार्टी का यहां काफी बढ़िया प्रदर्शन रहा है, लेकिन बदले परिस्थिति में यहां की भी सरकार खतरे में आ गई है. इसे देखते हुए इमरान ने सरकार और मुनीर आर्मी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है.

बलूच लड़ाके पहले से मचा रहे कोहराम

बलूचिस्तान के लड़ाके पहले से पाकिस्तान में कोहराम मचा रहे हैं. बलूच लड़ाकों की वजह से क्वैटा और आसपास के इलाके में लंबे वक्त से धारा 144 लागू है. जनवरी से जून 2025 तक बलूच लड़ाकों ने 286 अटैक किए.

बलूचों के इन हमलों में पाकिस्तान के 780 लोगों की मौत हुई. हाल ही में बलूच लड़ाकों ने साबरी ब्रदर्स के 3 कव्वालों की हत्या कर दी. इस हत्या ने पाकिस्तान की सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है.

Related Articles

Back to top button