March 29, 2026 8:07 pm
ब्रेकिंग
Jalandhar Fuel Crisis: जालंधर में LPG, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर प्रशासन का बड़ा बयान, अफवाह फैलाने ... RBI New Rule for Cheque: क्या है आरबीआई का ई-चेक सिस्टम? डिजिटल ट्रांजेक्शन के दौर में बैंकिंग में ब... अश्वनी शर्मा का तीखा प्रहार: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना का कार्ड सिर्फ कागज़ का टुकड़ा है', पंजाब सरकार... Jalandhar News: जालंधर में बोले भाजपा नेता श्वेत मलिक, जनता के सामने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां पंजाब विधानसभा में 'झूठा प्रस्ताव'? सुनील जाखड़ का CM पर बड़ा हमला, कहा- 'मुख्यमंत्री तुरंत माफी मां... सड़क पर मौत बनकर घूमा 'आवारा पशु'! भयानक हादसे में बाइक सवार की गई जान, परिवार में कोहराम Punjab Crime News: पंजाब में सनसनीखेज वारदात, जीजा ने साले को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर Punjab Vigilance Action: रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई Jalandhar News: ठेकों के बाहर उमड़ी भारी भीड़, सरेआम उड़ रही नियमों की धज्जियां, प्रशासन बेखबर LPG Cylinder Rules: रसोई गैस खपतकारों के लिए बड़ी चेतावनी, डीसी के नए आदेश नहीं माने तो हो सकता है भ...
सरगुजा संभाग

जशपुर में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस कार्यक्रम के अंतर्गत 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

# शासन की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी – गोमती साय

जशपुर – आज जिला मुख्यालय जशपुर के जिला पंचायत सभा कक्ष में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस के अंतर्गत ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स के लिए आयोजित 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोमती साय ने कहा कि जशपुर जिला एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहाँ शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुँचना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स अपने-अपने क्षेत्र में जाकर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करेंगे और जन-जन तक लाभकारी योजनाओं को पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

कार्यक्रम में जशपुर विधायक रायमुनी भगत,कलेक्टर रोहित व्यास,जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,जनपद अध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्यगण एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह अभियान सुशासन को और अधिक सशक्त,जवाबदेह एवं जनहितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स न केवल ब्लॉक स्तर पर बल्कि ग्राम पंचायत स्तर पर भी नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली और नागरिक केंद्रित सेवाएँ उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने इसे जशपुर जिले की प्रगति और सुशासन के लिए ऐतिहासिक कदम बताया और उम्मीद जताई कि इसका सकारात्मक असर आने वाले समय में हर गाँव और हर नागरिक तक पहुँचेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button