Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन ... Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अध... Bengal Election 2026: रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इ... Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्... Noida News: 'ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर?' नोएडा में सड़कों पर उतरीं हजारों मेड्स, न्यूनतम वेतन को ... Delhi-Dehradun Expressway vs Old Route: मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद वालों के लिए कौन सा रास्ता बेह... Kolkata: कोलकाता के डॉक्टर का 'जय श्री राम' कहने पर डिस्काउंट, बंगाली डॉक्टर के फैसले पर बंगाल में र... Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल... Delhi Flood Control: यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी 'फ्लड प्रोट... Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- 'अब नई सरकार काम देखेगी, ...

Vikram University Controversy: “क्या अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं?” यूनिवर्सिटी के पेपर में विवादित सवाल पर भारी बवाल

उज्जैन: मध्य प्रदेश के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय से संबंधित सभी कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही हैं. इस दौरान हिंदू के एक एग्जाम में एक विवादित सवाल पूछने को लेकर बवाल हो गया है. बीकॉम और बीसीए थर्ड ईयर की परीक्षा में छात्रों से सवाल पूछा गया है कि क्या अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं? इसमें चार ऑपशन दिए गए, जिसमें सोमेश्वर, खुदा, शक्तिवान, दंड देने वाला शामिल है. प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होते ही उज्जैन में हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए प्रश्न बनाने वाले खिलाफ कार्रवाईं की मांग की है.

कुलगुरु ने मामले की जांच के दिए निर्देश

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कुलगुरु अर्पण भारद्वाज ने कहा, ” परीक्षा नियंत्रक से इस मामले की चांज कर रिपोर्ट मांगी गई है.” वहीं, परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि मंगलवार को मामले की सूचना मिली है, जिसके बाद बुधवार को विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की एक बैठक बुलाई है. अब मामले में आगे उचित निर्णय लिया जाएगा.

फाउंडेशन कोर्स के हिंदी विषय में धार्मिक प्रश्न आते हैं

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक एम.के द्विवेदी ने ईटीवी भारत से बातचीत में कहा, “बुधवार को परीक्षा समिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें प्रश्न पत्र बनाने वाले की पहचान की जाएगी. क्योंकि फाउंडेशन कोर्स में हिंदी विषय से जुड़े इस तरह के धार्मिक प्रश्न होते ही हैं. परीक्षा समिति की बैठक और जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा की ये प्रश्न उचित है या नहीं. इसके बाद फैसला करेंगे कि छात्र-छात्राओं को नंबर किस आधार पर दिए जाना है. फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.”

हिंदू संगठन ने जताई आपत्ति

बीकॉम और बीसीए थर्ड ईयर के हिंदी विषय के सवाल का हिंदू संगठों ने विरोध करते हुए प्रश्न पत्र बनाने वाले शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग है. हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक रितेश माहेश्वरी ने कहा, “जिस भी शिक्षक ने इस प्रश्न पत्र को बनाया है, उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाना चाहिए. अगर इसे गंभीरता से नहीं लिया जाता है तो हिंदू संगठन आंदोलन करेंगे.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.