Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रायबरेली में जमीन धंसने से हुआ बड़ा खुलासा, मिली 2000 साल पुरानी 'कुषाणकालीन नगरी' जैसलमेर में सेना की गाड़ी से टकराया ऊंट: 100 मीटर घिसटी SUV, 1 महीने पहले हुई शादी वाले मेजर हमजा आर... दिल्ली में गर्मियों में कंस्ट्रक्शन और सर्दियों में गाड़ियों का धुआं बना रहा हवा जहरीली, केंद्र ने स... अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी पर संसद में अनोखा विरोध! संत बने पप्पू यादव, राहुल-डिंपल ने 'दान पेटी' म... लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन

Bihar Gas Cylinder Rules: बिहार में शादी के लिए कैसे मिलेगा कॉमर्शियल सिलेंडर? जानें सरकार की नई गाइडलाइन और प्रक्रिया

घरेलू गैस सिलेंडर की लगातार कमी के बीच बिहार सरकार ने शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की विशेष व्यवस्था करने का फैसला लिया है. अब वैवाहिक कार्यक्रमों में उपयोग के लिए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए संबंधित एसडीओ कार्यालय में आवेदन करना होगा. उसके बाद विभाग की ओर से समीक्षा की जाएगी और एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा.

विशेष सचिव उपेंद्र कुमार ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और तेल कंपनियों के महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं. नए नियम के तहत आवेदक को शादी का कार्ड, कार्यक्रम में शामिल होने वाले मेहमानों की अनुमानित संख्या और आवश्यक सिलेंडरों की संख्या के साथ एसडीओकार्यालय में आवेदन करना होगा. आवेदन की समीक्षा के बाद एसडीओ की ओर से 7 दिनों के अंदर संबंधित गैस एजेंसी को एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति के निर्देश जारी किए जाएंगे.

रसोइयों और कैटरर्स को कराना होगा रजिस्ट्रेशन

बताया जाता है कि वैवाहिक आयोजनों में रसोइयों और कैटरर्स को भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा. जानकारी के लिए इसके लिए अगले 5 से 7 दिनों के अंदर तेल कंपनियां रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर देंगी, जिससे कि शादी सीजन में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुचारु रूप से सुनिश्चित की जा सके.

1.58 लाख उपभोक्ताओं को नहीं मिला गैस सिलेंडर

घरेलू गैस सिलेंडर की कमी की समस्या गंभीर बनी हुई है. केवल पटना जिले में ही 1.58 लाख उपभोक्ताओं की बुकिंग लंबित है और उन्हें अब तक सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो सकी है. गुरुवार को 47 लोगों ने जिला कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई. जिले की 136 एजेंसियों के माध्यम से करीब 16.65 लाख उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरित किया जाता है. वहीं मौजूदा हालात को देखते हुए घरेलू सिलेंडर के नए कनेक्शन अभी बंद कर दिए गए हैं.

नहीं मिला रहा 5 किलो वाला सिलेंडर

छात्रों और मजदूरों को राहत देने के लिए शुरू की गई 5 किलो वाले सिलेंडर कनेक्शन योजना भी एजेंसियों की उदासीनता का शिकार हो रही है. कई एजेंसियां इस छोटे सिलेंडर का कनेक्शन देने में रुचि नहीं दिखा रही हैं. छात्रों ने इस व्यवस्था को आसान बनाने के लिए विशेष कैंप लगाने की मांग की है. छात्रों कहना है कि एजेंसियां 5 किलो वाला सिलेंडर नहीं दे रही हैं, जिससे समस्या बनी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.