Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Masoom Sharma FIR: सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ देहरादून में FIR दर्ज, लाइव शो में अभद्र भाषा और गाली-... Ranchi University: राज्यपाल से मिलीं कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, 'भारतीय ज्ञान परंपरा' पर आधारित प... Dumka News: दुमका में कोल ब्लॉक सर्वे का भारी विरोध, ग्रामीणों ने 3 कर्मियों को बनाया बंधक; इलाके मे... Jharkhand Weather Update: झारखंड में भीषण गर्मी का सितम, जमशेदपुर सबसे गर्म; 17 अप्रैल को इन जिलों म... 'गृह मंत्री मतदाताओं को डरा रहे हैं...' राजेश ठाकुर का अमित शाह पर बड़ा हमला, पश्चिम बंगाल चुनाव को ल... Ambedkar Jayanti 2026: रांची में बाबा साहेब को किया गया नमन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर अ... Ambedkar Jayanti 2026: पाकुड़ और धनबाद में बाबा साहेब की जयंती की धूम, मंत्री इरफान अंसारी ने संविधा... सांसद ढुल्लू महतो ने ट्रेजरी घोटाला को लेकर राज्य सरकार को घेरा, बोले- 'धनबाद ट्रेजरी की भी हो उच्च ... Latehar News: लातेहार में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने कहा- 'हाथ लगाते ही रेत क... Giridih News: गिरिडीह में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला...

Durg News: भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक जवानों के बीच पहुंचे SSP, गमछा और वॉटर बॉटल गिफ्ट कर बढ़ाया हौसला

दुर्ग: जिले में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सराहनीय पहल की है. सेक्टर-6 स्थित ग्लोब चौक के पास एसएसपी विजय अग्रवाल ने यातायात पुलिस के जवानों से मुलाकात की. साथ ही उन्हें धूप से बचाव के लिए गमछा और वॉटर बॉटल वितरित किया. इस मौके पर ट्रैफिक एएसपी ऋचा मिश्रा भी मौजूद रहीं.

तेज गर्मी में डटे हैं ट्रैफिक जवान

आपको बता दें कि इन दिनों दुर्ग जिले में तापमान 37°C से 39°C के बीच बना हुआ है, जिससे दोपहर के समय तेज गर्मी और लू जैसे हालात महसूस हो रहे हैं. ऐसी परिस्थिति में भी ट्रैफिक पुलिस के जवान सड़कों पर लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. तेज धूप में घंटों खड़े रहकर यातायात व्यवस्था संभालना उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है. इसे ध्यान में रखते हुए SSP ने खुद मौके पर पहुंचकर जवानों का हौसला बढ़ाया और उन्हें जरूरी सामग्री प्रदान की.

जो कर्मचारी और अधिकारी यातायात ड्यूटी में तैनात हैं, वे कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं, इसलिए उनकी सुविधा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता है.- एसएसपी विजय अग्रवाल

आगे और भी होगी पहल

SSP ने बताया कि आगे चलकर जवानों को टोपी भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे धूप से और बेहतर तरीके से बच सकें. इसके साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों से अपील की. उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का पालन करना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे दुर्घटनाओं में मौत का खतरा काफी कम हो जाता है.

खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों से उन्होंने आग्रह किया कि वे खुद के साथ पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट जरूर पहनाएं, ताकि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.