Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होग... Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, 'अंतरात्मा की... Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने द... Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया... Jhansi Viral Video: झांसी के ATM में घुस गया घोड़ा! गेट बंद होने पर मचाया जमकर बवाल; वीडियो हुआ वायर... Chhindwara News: रिटायर्ड PWD अधिकारी और भाई के ठिकानों पर EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच श... Love Triangle Crime: 10 साल की दोस्ती का खौफनाक अंजाम! पूर्व प्रेमी ने किया किडनैप, युवती और दोस्त क... Ratlam Crime News: थाने की हवालात में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, पजामे के नाड़े से बना... Indore News: भीषण गर्मी के चलते इंदौर कलेक्टर का बड़ा आदेश, बदला गया स्कूलों का समय

Vaishakh Amavasya 2026 Date: 17 या 18 अप्रैल, कब है वैशाख अमावस्या? दूर करें कन्फ्यूजन, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Vaishakh Amavasya 2026 kab Hai: हिंदू धर्म में वैशाख माह का विशेष महत्व है. इस माह में आने वाली अमावस्या, जिसे वैशाख अमावस्या कहा जाता है, धार्मिक दृष्टि से बहुत ही फलदायी मानी गई है. पितरों के तर्पण, पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य के लिए यह दिन सर्वश्रेष्ठ होता है. अक्सर तिथि के उतार-चढ़ाव के कारण लोगों में संशय रहता है कि अमावस्या कब मनाई जाएगी. आइए जानते हैं साल 2026 में वैशाख अमावस्या की सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि.

वैशाख अमावस्या 2026 कब है? ( Vaishakh Amavasya 2026 Date)

पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल 2026, गुरुवार को रात 08 बजकर 11 मिनट पर हो रही है, जबकि इसका समापन 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को शाम 05 बजकर 21 मिनट पर होगा. हिंदू धर्म में उदयातिथि का विशेष महत्व होता है, इसलिए वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल, शुक्रवार को मनाई जाएगी.

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और दान करना बहुत ही पुण्यदायी माना गया है. इस साल स्नान-दान का शुभ समय सुबह 4 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 09 मिनट तक रहेगा. इस दौरान गंगा, यमुना या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.