Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
यूपी पुलिस पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज! नोएडा हेट क्राइम केस में धाराएं हटाने पर पूछा— 'IO कोर्ट के... Headline: Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की याचिका, दिल्ली हाई कोर्... Operation Dev: 4 राज्यों में फैला जाल और 8 बच्चों का सौदा; गुजरात पुलिस ने 'मुरुगन' को कैसे दबोचा? ज... Bihar News: बिहार में राजस्व कर्मचारियों का सस्पेंशन रद्द, CM सम्राट चौधरी ने पलटा विजय सिन्हा का फै... Lucknow KGMU: लखनऊ केजीएमयू में 12वीं पास बना फर्जी डॉक्टर, एमबीबीएस की फर्जी डिग्री के साथ डॉ. हसम ... Prayagraj Junction News: प्रयागराज जंक्शन की 'संगमरमर मस्जिद' को रेलवे ने थमाया नोटिस, 27 अप्रैल तक ... Bihar Transport News: बिहार में कॉमर्शियल बाइक के लिए अब सिर्फ ₹1150 में मिलेगा 5 साल का परमिट, घर ब... ढाई साल तक एडल्ट जेल में क्यों रहा नाबालिग?" सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार, पीड़ित को 5 ... West Bengal Politics: बंगाल में कैसा रहेगा कांग्रेस का प्रदर्शन? सचिन पायलट ने किया जीत का दावा, BJP... Pahalgam Tragedy: पहलगाम में जान गंवाने वाले IB अधिकारी के परिवार का छलका दर्द, बोले- "बोझ बन गई है ...

Wheat Procurement: गेंहू खरीदी में अव्यवस्था पर भड़का भारतीय किसान संघ, प्रदेश भर में बड़े आंदोलन की चेतावनी; किसानों में भारी आक्रोश

उज्जैन: भारतीय किसान संघ एक बार फिर प्रदेश स्तरीय आंदोलन की राह पर दिखाई दे रहा है. गेंहू खरीदी में अव्यवस्था के चलते प्रदेश भर के किसानों में भारी आक्रोश है. किसान संघ ने सरकार से सैटेलाईट सत्यापन को अमान्य करने और स्लॉट बुकिंग की अवधि 10 मई और खरीदी की अंतिम तिथि 20 मई करने की मांग की है.

प्रदेश भर में व्यापक आंदोलन की चेतावनी

संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लेती है. अगर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश भर में व्यापक आंदोलन करेंगे. प्रदेश भर में समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी देरी से शुरू करने के कारण किसान वैसे ही परेशान था, लेकिन अब सैटेलाईट सर्वे में खसरों के असत्यापन होने के कारण छोटे बड़े सभी किसान स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं. साथ ही नरवाई जलाने के प्रकरण और जुर्माना किसानों पर लादा जा रहा है. जिसके कारण प्रदेश भर के किसानों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है.

उपार्जन में फैली अव्यवस्था के खिलाफ किसान लामबंद

प्रांत मंत्री भारतीय किसान संघ के भारत सिंह बैस ने कहा, “भारतीय किसान संघ के तीनों प्रांतों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में उपार्जन व्यवस्था में फैली अव्यवस्था के खिलाफ किसानों ने लामबंदी शुरू कर दी है. भारतीय किसान संघ चेतावनी देता है कि पराली जलाने के नाम पर प्रशासन किसानों पर प्रकरण दर्ज करना और जुर्माने की कार्रवाई बंद करे.”

स्लॉट बुकिंग और खरीदी समय बढ़ाने की मांग

भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने सरकार से मांग करते हुए कहा स्लॉट बुकिंग की तारीख 10 मई व खरीदी की अंतिम तिथि 20 मई तक बढ़ाई जाये। साथ ही छोटे बड़े सभी पंजीकृत किसानों की तय सीमा में गेंहू खरीदी सुनिश्चित करने की व्यवस्था सरकार तत्काल करे.

भारतीय किसान संघ के मालवा प्रांत के महामंत्री रमेश दांगी ने कहा, “सैटेलाइट सत्यापन के नाम पर किसानों को परेशान करना प्रशासन बंद करे. जब सैटेलाइट का डाटा सही नहीं है तो उसके आधार पर सत्यापन क्यों किया जा रहा है. हमारी सरकार से मांग है कि तत्काल सैटेलाइट सर्वे के नाम पर किया गया सत्यापन को अमान्य किया जाए. पटवारी की गिरदावरी को ही आधार मान स्लॉट बुकिंग शीघ्र प्रारंभ की जाए.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.