Ludhiana Vigilance Action: लुधियाना में विजिलेंस का बड़ा छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू हुआ SHO; भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
लुधियाना: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डिवीजन नंबर-4 के SHO गुरजीत सिंह को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों काबू कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई प्लानिंग के तहत की गई, जिसमें विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, वहीं विजिलेंस टीम द्वारा आगे की जांच जारी है। आरोपों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रa है और आने वाले समय में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.