Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
शिवपुरी में गजब की चोरी! सोते रहे थाना प्रभारी और घर साफ कर ले गए चोर; CCTV घुमाया फिर 4 तोला सोना प... ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... पत्थलगांव में सड़क सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक बाइक रैली, पुलिस व प्रशासन के साथ सैकड़ों लोगों ने हेलमे... Delhi Monsoon 2026: दिल्ली सरकार ने 57% नालों की सफाई का काम किया पूरा, मानसून से पहले 76 प्रमुख नाल... UP Police का खौफनाक चेहरा! हमीरपुर में दारोगा ने बीच सड़क महिला को मारी लात, वायरल वीडियो देख भड़के ... दिल्ली: ऑटो वाला, इंस्टाग्राम और IRS की बेटी का कत्ल! रोंगटे खड़े कर देगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट; डॉक्टर... Ranchi News: जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की बेरहमी से हत्या, 335 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर की सुरक्षा... Weather Update: दिल्ली-UP और बिहार में भीषण गर्मी का 'येलो अलर्ट', 44 डिग्री पहुंचा पारा; जानें पहाड... Uttarakhand Election 2027: पुष्कर सिंह धामी ही होंगे 2027 में CM चेहरा, BJP अध्यक्ष ने 'धामी मॉडल' प...

Ludhiana to UP: लुधियाना में अवैध बसों का आतंक, यूपी की खटारा बसों में ठूंस-ठूंस कर भरी जा रही सवारियां; प्रशासन मौन

लुधियाना: लुधियाना के भट्टियां के पास मेट्रो के सामने आज एक यूपी ( 22 A 5859) नंबर की खटारा हालत में बस दिखाई दी। इस बस में गैर कानूनी तरीके से सवारियों को भरा जा रहा था। इस तरह से सवारियों को भरना भोले-भाले मासूम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ है।

बस AC, लेकिन शीशे टूटे:

बस की हालत इतनी खटारा है कि वैसे तो यह AC बस है लेकिन इसके शीशे काफी टूटे हुए हैं। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि इस तरह की बसों की पासिंग कौन से अधिकारी कर रहे है।

ड्राइवर ने वीडियो बनाने से किया मना:

इस मौके पर बस की वीडियो बनाने की कोशिश की गई तो ड्राइवर द्वारा वीडियो न बनाने को मना करते हुए कहा कि यह किसी पत्रकार की है, अब सवाल यह पैदा होता है कि इस तरह की खटारा बसें आखिर किसकी छत्रछाया में चल रही हैं। इस संबंध में जब एसीपी ट्रैफिक जतिन बंसल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह बसों में सवारियां भरना बिलकुल गैर कानूनी है, पहले भी कई बसों पर कार्रवाई की गई है और आगे भी इनपर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि निर्दोष लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ को रोका जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.