Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियां शुरू, आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...

पत्थलगांव में सड़क सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक बाइक रैली, पुलिस व प्रशासन के साथ सैकड़ों लोगों ने हेलमेट पहनकर दिया जागरूकता का संदेश

जशपुर/ पत्थलगांव। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पत्थलगांव शहर में एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रशासन, पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। सैकड़ों महिला-पुरुष हेलमेट पहनकर शहर के तीनों प्रमुख मार्गों पर बाइक रैली निकालते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उम्मेद सिंह, डीएसपी ट्रैफिक के.आर. चौहान, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज, एसडीएम रितु राज सिंह बिसेन, तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजन, तहसीलदार भीष्म पटेल, जनपद सीईओ,  एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष पत्थलगांव संगीता सुदर्शन सिंह, टीआई विनीत पांडे, टीआई अशोक शर्मा,हरजीत सिंह भाटिया, प्रवीण गर्ग, विजय त्रिपाठी, अंकित बंसल, सरपंच शशिकांता , श्रीमती शलमी निकुंज, श्रीमती उर्मिला पटेल सहित समस्त पुलिसकर्मी, यातायात कर्मी, शासकीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

➡️रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मैरिज गार्डन पहुंचकर समाप्त हुई। यहां नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सुदर्शन सिंह ने सभी उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने की शपथ दिलाई।

➡️इस अवसर पर डी आई जी एवं एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि “सर सलामत रहे तो जीवन है, इसलिए हेलमेट केवल दिखावे के लिए नहीं बल्कि ठीक से बांधकर पहनें। नशे की हालत में वाहन चलाना दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण बन रहा है।” उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में वर्ष 2025 में 79 तथा 2026 में अब तक 82 लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। वहीं इस वर्ष मात्र साढ़े तीन महीने में ही 29 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो चुकी है, जिनमें कई मामलों में नशे की स्थिति प्रमुख कारण रही है।
डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने लोगों को राजवीर योजना की भी जानकारी दी और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रवीण गर्ग एवं एसडीओपी डॉ. ध्रुवेश जायसवाल ने किया।
नगरवासियों ने इस ऐतिहासिक बाइक रैली की सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा के प्रति एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
➡️ विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय की आम नागरिकों से अपील -“सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनना सिर्फ कानून का पालन नहीं, बल्कि अपने जीवन और परिवार की सुरक्षा का संकल्प है। मैं सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील करती हूँ कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा अच्छी क्वालिटी का ISI मार्क हेलमेट अवश्य पहनें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। तेज रफ्तार और लापरवाही अक्सर बड़े हादसों का कारण बनती है। याद रखें—आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार खुश रहेगा। सुरक्षित यात्रा ही सबसे बड़ी समझदारी है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.