Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियां शुरू, आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...

Weather Update: यूपी में पारा 47°C के पार, दिल्ली में रिकॉर्ड गर्मी; जानें बिहार में कब होगी बारिश और MP-राजस्थान का हाल

दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है. शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने आज हीटवेव का ऑरेंज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार कल सफदरजंग का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक रहा.

IMD के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में पिछले तीन दिनों से लगातार लू का असर बना हुआ है और रविवार तक इसके जारी रहने की संभावना है. हालांकि 27 अप्रैल से मौसम में बदलाव के आसार हैं. आंधी-तूफान और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

यूपी में प्रचंड गर्मी, पारा पहुंचा 47 के पार

यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बांदा में अधिकतम 47.4°C और लखनऊ में 42.9°C दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे अधिक रहा. प्रदेश में बांदा सबसे गर्म जिला बना हुआ है. 27 अप्रैल से मौसम में बदलाव के आसार हैं. आईएमडी के अनुसार 28 अप्रैल गाजियाबाद सहित कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है.

बिहार के इन जिलों में होगी बारिश

बिहार में भी गर्मी से लोगों का हाल बेहला हैं. बक्सर, रोहतास और अरवल सहित कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है. मौमस विभाग ने आज सीतामढ़ी, मधेपुरा, बांका सहित 21 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

एमपी-राजस्थान में कब होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार एमपी, राजस्थान में लू चलने की आसार हैं और गर्मी रहेगी. 26 से 29 अप्रैल के बीच तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम?

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 26 से 30 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. वहीं दक्षिण भारत के राज्यों जैसे तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में भी इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.