Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियां शुरू, आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...

शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियां शुरू, आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न

# मां शारदा मंदिर दुर्गा उत्सव समिति की नई कार्यकारिणी में जितेन्द्र अग्रवाल अध्यक्ष एवं सौरभ त्रिपाठी सचिव नियुक्त

पत्थलगांव। शारदीय नवरात्र में माँ जगतजननी दुर्गा माँ की भव्य पूजा अर्चना , पंडाल साज़ सज़्ज़ा सहित नवरात्रि की त्यौहार को भव्य रुप से मनाने रायगढ़ रोड स्थित मां शारदा मंदिर परिसर में मंगलवार को आयोजन समिति सहित मोहल्ले वासियों की बैठक आयोजित की गई । आयोजन समिति के संरक्षक साधुराम अग्रवाल ने बताया कि इस बार की नवरात्रि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ नई साज़ सज़्ज़ा युक्त पंडाल में मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सदस्यों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा उत्सव को हर्षोल्लास एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाने का संकल्प लिया।

जितेंद्र अग्रवाल
सौरभ त्रिपाठी

नई कार्यकारिणी के रूप में सर्वसम्मति से अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल (जीतू), सचिव सौरभ त्रिपाठी एवं कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल मनोनीत किए गए। उपाध्यक्ष पद पर अमित अग्रवाल, वरुण सिन्हा, मुकेश सिंह, अमित, संदीप एवं भवानी को जिम्मेदारी दी गई। सह-सचिव अंकित जिंदल, आकाश अग्रवाल एवं रोशन गुप्ता बनाए गए।चंदा समिति में धर्मेंद्र साहू एवं संतोष गुप्ता, जबकि भंडारा एवं प्रसाद व्यवस्था की जिम्मेदारी राजेश गुप्ता, राजेंद्र बेहरा, मीनू मेहरा, ऋषभ चेतवानी, अर्पित गांधी, कुणाल एवं सन्नी शर्मा को दी गई। पंडाल प्रभारी मयंक रोहिल्ला, गोपाल सिन्हा एवं योगेश शर्मा बनाए गए।
वहीं संरक्षक मंडल में मुन्नीलाल सिंह, रामावतार अग्रवाल, साधु राम अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, दिनेश शर्मा, जय भगवान शर्मा, अतुल अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, पंकज गुप्ता, अरुण गुप्ता, सुरेश कोतवा, सुरेश किराना, ज्ञान प्रकाश शर्मा, मिथिलेश गुप्ता, सुरेंद्र चेतवानी एवं पवन अग्रवाल को शामिल किया गया। बैठक में आगामी दुर्गा उत्सव की तैयारियों को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.