Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Ekdant Sankashti Chaturthi 2026: 5 या 6 मई? जानें एकदंत संकष्टी चतुर्थी की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और... Uneven Skin Tone: कहीं डार्क तो कहीं ब्राइट है चेहरे की रंगत? इन असरदार तरीकों से पाएं एक समान निखार Siwan Encounter: पूर्व MLC के भांजे की हत्या का बदला! पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात सोनू यादव ढेर Pune Crime Update: नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या पर महिला आयोग सख्त; विरोध में मुंबई-बेंगलुरु नेशनल हाईव... Mohan Bhagwat Statement: 'सेवा कर्तव्य है, उपकार नहीं', मोहन भागवत बोले— आदिवासियों ने विदेशी आक्रमण... Delhi Fire Tragedy: विवेक विहार में 9 मौतों की खौफनाक वजह; AC ब्लास्ट और इलेक्ट्रॉनिक लॉक बना 'डेथ ट... UP Police News: वर्दी की हनक! 12 सेकंड में युवक को मारे 6 थप्पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ह... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 12; क्रूज ड्राइवर का बड़ा खुलासा— 'मु... IAF Rescue Operation: पानी की टंकी में 15 घंटे से फंसे थे दो लड़के; वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने ऐसे कि... Bengal Election News: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला; फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को होगी दोबारा वोटिंग

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम बदलने के बाद भी क्यों सता रही है गर्मी? डाल्टनगंज में पारा 45 पार, जानें आज का हाल

रांची: झारखंड में गर्मी अब सिर्फ तापमान से नहीं, बल्कि बढ़ती आर्द्रता यानी ह्यूमिडिटी से और ज्यादा परेशान कर रही है. मौसम केंद्र, रांची के ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य के कई जिलों में नमी का स्तर काफी ऊंचा दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को चिपचिपी और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.

बोकारो और जमशेदपुर में हाल बेहाल

सबसे ज्यादा असर बोकारो और जमशेदपुर में देखने को मिल रहा है. बोकारो में अधिकतम आर्द्रता 92% और जमशेदपुर में 91% तक पहुंच गई है. इतनी ज्यादा नमी के कारण यहां तापमान भले ही कुछ जगहों से कम हो, लेकिन लोगों को असल में ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है.

नहीं सूख रहा पसीना

ज्यादा ह्यूमिडिटी की वजह से पसीना सूख नहीं रहा और उमस लगातार बेचैनी बढ़ा रही है. वहीं, चाईबासा में भी आर्द्रता 66% दर्ज की गई है, जिससे यहां भी गर्मी का असर सामान्य से ज्यादा महसूस हो रहा है. राजधानी रांची में 57% और डाल्टनगंज में करीब 59% आर्द्रता दर्ज की गई है, जिससे यहां भी हल्की से मध्यम उमस बनी हुई है.

इन जिलों में ज्यादा गर्मी से लोग बेहाल

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा. सबसे ज्यादा तापमान पलामू के डाल्टनगंज में 44.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा. इसके अलावा चाईबासा में 42.4 डिग्री और रांची में 40.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. गुमला में भी पारा 40.4 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे यह साफ है कि दक्षिणी और मध्य झारखंड के कई इलाके हीट वेव जैसी स्थिति झेल रहे हैं.

इन जिलों में सामान्य से ज्यादा तापमान

रिपोर्ट के अनुसार, रांची में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा, जबकि डाल्टनगंज में 4.0 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई. चाईबासा में भी तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री ऊपर रहा, जो गर्मी की तीव्रता को दर्शाता है. हालांकि जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से थोड़ा कम है. वहीं बोकारो में भी 35.1 डिग्री दर्ज किया गया. लेकिन अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही.

आज इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम केंद्र के मुताबिक आज राज्य के उत्तर-पूर्वी, और दक्षिणी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे. वहीं, कई जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. खासकर उत्तर-पूर्वी और आसपास के मध्य क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है.

राज्य के देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में मौसम ज्यादा प्रभावी रह सकता है. वहीं रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, कोडरमा और धनबाद समेत मध्य झारखंड के इलाकों में भी गरज-तूफान और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

आने वाले दिनों की बात करें तो 28 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक राज्य में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है. आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है. इस दौरान मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम केंद्र ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खासकर खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है, क्योंकि वज्रपात का खतरा बना हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.