Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में ओले, आंधी और बारिश की चेतावनी; IMD... मध्य प्रदेश में नामी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुल... Jail Suicide : जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या; दहेज प्रताड़ना के आरोप में थी बंद, न्यायिक जांच क... Namo Yamuna Cruise: दिल्ली में 'नमो यमुना' क्रूज का टिकट काउंटर तैयार; 5KM का सफर और 1 घंटे की सैर, ... Cricket Scandal: महिलाओं के बाथरूम में छिपकर बनाया वीडियो; 2 क्रिकेटर गिरफ्तार, खेल जगत में मचा हड़क... Deepika Padukone Pregnancy: फिल्म 'किंग' की शूटिंग शुरू! सेट से लीक हुई फोटो में दीपिका का हाथ पकड़े... Donald Trump Attack: सिर्फ 4 सेकंड में सुरक्षा घेरा पार! ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग का खौफनाक ... Economy News: डीजल-ATF पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती; पेट्रोल निर्यात पर नहीं लगेगी ड्यूटी, आम जनत... Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर पढ़ें भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मोक्ष की कथा; घर में आएगी ... FSSAI Weight Loss Tips: मोटापा दूर करने के लिए अपनाएं FSSAI की ये 7 अच्छी आदतें; हमेशा रहेंगे फिट और...

BJP District Workshop: भाजपा की जिला योजना कार्यशाला, आदित्य साहू बोले- हमारे लिए राष्ट्र प्रथम सर्वोपरि

रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर जिला योजना कार्यशाला आयोजित की गई. इस कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुन्द सहाय मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

कार्यशाला में अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा में राष्ट्र और संगठन सर्वोपरी है. भाजपा का हर एक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस प्रकार का अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक, व्यवहारिक एवं नेतृत्व के स्तरों पर निपुण करने का काम करता है.

कार्यशाला में शामिल पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति और सेवाभाव के मूल मंत्र से जोड़ना है. यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं में समाज के प्रति संवेदनशीलता और दायित्व बोध जागृत करने का भी सशक्त माध्यम है.

वहीं, झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन ही भारतीय जनता पार्टी की कार्य संस्कृति की मूल आत्मा है. प्रशिक्षण केवल जानकारी देने भर का माध्यम नहीं होता बल्कि कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है. इस कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा सभी जिला अध्यक्ष एवं कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान क्या है?

भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ (Pandit Deendayal Upadhyaya Prashikshan Mahabhiyan) एक व्यापक कैडर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसका मूल उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और व्यावहारिक रूप से मजबूत बनाना है.

यह अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर है, जो भाजपा के वैचारिक स्तंभ माने जाते हैं. उन्होंने एकात्म मानववाद (Integral Humanism) का सिद्धांत दिया जो इस प्रशिक्षण का मूल आधार भी है. महाअभियान का मुख्य उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा जैसे राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक पहचान और एकात्म मानववाद के सिद्धांत से परिचित कराने के साथ साथ बूथ स्तर से लेकर जिला और राज्य स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कौशल विकास करना है. भाजपा के कार्यकर्ताओं में नेतृत्व विकास के साथ-साथ सेवा भाव विकसित करने के उद्देश्य से यह अभियान कई स्तरों पर चलाया जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.