Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi Sikkim Visit: सिक्किम के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ₹4000 करोड़ के प्रोजेक... SCO Meeting 2026: बिश्केक में SCO की बैठक में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय सुरक्ष... Firozabad Crime News: फिरोजाबाद में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, तमंचा सटाकर युवक से छीने पैसे, जांच में... Maharashtra MLC Election: शिंदे की शिवसेना में मचा घमासान, नीलम गोरे और बच्चू कडू की उम्मीदवारी पर व... Free Petrol Offer: फ्री पेट्रोल पाने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइन, पंप मालिक के एक फैसले से खिले च... UP Crime Update: हापुड़ में आग का कहर! 70 झुग्गियां और 2 फैक्ट्रियां जलकर स्वाह, मची भारी अफरा-तफरी Positive News: घर आई नन्हीं परी तो पिता ने डॉक्टरों के लिए किया कुछ ऐसा, देखकर पूरा अस्पताल हो गया भ... Dehradun Weather Update: देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, रेड अलर्ट जारी; जानें कब मिल... Madhya Pradesh Crime: रीवा में चोरी का अनोखा तरीका, अंडरवियर में छिपाए ब्रांडेड कपड़े, सीसीटीवी में ... Ghazipur News: पीड़ित परिवार से मिलने कल गाजीपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव देंगे ₹5 ला...

Krishan Lal Panwar on Dushyant: सोनीपत में मंत्री कृष्ण लाल पंवार का तंज- ‘जब सत्ता में थे तब भाजपा अच्छी थी, अब खराब हो गई’

सोनीपत: मेयर चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार सोनीपत पहुंचे. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए दुष्यंत चौटाला पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि “जब दुष्यंत चौटाला गठबंधन सरकार में थे ओर 14-14 विभाग चला रहे थे तब भाजपा अच्छी थी, जनता सब देख रही है.”

सोनीपत नगर निगम चुनाव 10 मई कोः सोनीपत में 10 मई को निकाय चुनाव होनी है जिसको लेकर सभी पार्टियों प्रत्याशी अपने दम खम लग रही है. कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार सोनीपत पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मेयर प्रत्याशी इस बार पहले से भी ज्यादा मतों से जीतेगा. वहीं उन्होंने बगावत करने वाले नेताओं के बारे में कहा कि “किसी भी नेता की नाराजगी दो-चार दिन से ऊपर नहीं रह सकती है.”

‘हुड्डा सरकार की अपेक्षा बीजेपी सरकार में अपराध कम हुआ है’: वहीं टिकट बंटवारे को लेकर पंवार ने कहा कि “किसी भी तरह का परिवारवाद नहीं किया गया है. सभी के मशवरे से पार्षदों को टिकट दी गई है.” वहीं CIA ओर दुष्यंत चौटाला विवाद पर कहा कि “जब दुष्यंत चौटाला जब गठबंधन सरकार के अंग थे ओर 14-14 विभाग चला रहे थे तब भाजपा अच्छी थी. वहीं बढ़ते अपराध को लेकर उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार की अपेक्षा बीजेपी सरकार में अपराध कम हुआ है. दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद के बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में विश्वास करके वह पार्टी में शामिल हुए है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.