Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Politics: 'धमकी देने वाले 24 घंटे में होते हैं जेल के अंदर', दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर शिक्... Kurukshetra News: धर्मनगरी में 'राम भरोसे' सुरक्षा; नगर परिषद में 4 साल से एक्सपायर पड़े हैं अग्निशमन... Haryana High Court: दुष्यंत चौटाला मामले में हाईकोर्ट सख्त, हिसार SP की दलीलों पर उठाए सवाल; पुलिस क... Kaithal Road Accident: कैथल में दर्दनाक सड़क हादसा; दूध लेकर घर लौट रहे किशोर की मौत, परिवार में मचा... Haryana Police Update: DGP के सुरक्षाकर्मी की इलाज के दौरान मौत; सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में था... Charkhi Dadri Crime: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला पंच ने दी जान; पति और सास समेत 4 पर ... Indri News: इंद्री के सरकारी स्कूल में शिक्षकों और हेडमास्टर के बीच तकरार; गेस्ट टीचरों ने लगाया प्र... Haryana Politics: नगर निगम चुनाव से तय होगी प्रदेश की सियासी दिशा; भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान Hazaribagh Crime: हजारीबाग में ज्वेलरी दुकानदार से बड़ी लूट; बाइक की डिक्की से 25 लाख के गहने लेकर फ... Excise Constable Exam: उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी गिरफ्तारी; बंगाल का सरकारी क्लर...

Aly Goni: अली गोनी ने पूरा किया बचपन का वादा; हज यात्रा के लिए रवाना हुए माता-पिता, भावुक हुए एक्टर

Aly Goni Dream Comes True: टीवी के जाने-माने एक्टर अली गोनी अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में रहते हैं. वो अपने माता पिता के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. अब हाल ही में अली गोनी ने अपने फैंस के साथ एक अच्छी खबर शेयर की है. अली गोनी ने बताया है कि उनका बचपन का एक सपना पूरा हो गया है, जिससे वो काफी इमोशनल हो गए हैं. अली गोनी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि उनके माता-पिता हज करने जा रहे हैं, जिसके लिए वो रवाना हो गए हैं. अली गोनी के फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाई देनी शुरू कर दी है.

32 साल के अली गोनी अपने पेरेंट्स के काफी करीब हैं और उनके साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. एक्टर आए दिनों अपने माता-पिता के साथ फोटोज पोस्ट करते रहते हैं. अली गोनी के माता-पिता हज के लिए रवाना हो गए हैं, जिसकी जानकारी एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी. इसी के साथ अली गोनी ने एक इमोशनल सा नोट भी कैप्शन में लिखा.

अली गोनी का सपना हुआ सच

शनिवार, 2 मई को अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उनके माता-पिता नजर आ रहे हैं, जो हज के लिए जा रहे हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में अली गोनी ने लिखा, “आज मेरे लिए एक बहुत ही इमोशनल दिन है. उन्हें दुआ में हाथ उठाते देखने से लेकर… उन्हें हज की पुकार का जवाब देते देखने तक, ये उनका सपना था और ये मेरा भी सपना था. बचपन में, मैं अक्सर इस दिन को इमेजिन करता था कि मेरे माता-पिता हज पर जा रहे हैं, उनके दिलों में सुकून है और होंठों पर दुआएं. आज वो सपना हकीकत बन गया. या अल्लाह, उनकी इस इबादत को कुबूल फरमा. हर चीज के लिए अल्हम्दुलिल्लाह.”

अली गोनी की इस पोस्ट में उनके फैंस और चाहने वालों ने विशेज देना शुरू कर दिया है. तमाम लोग उन्हें और उनके माता-पिता को बधाई दे रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो अली गोनी जल्द ही रोहित शेट्टी के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में नजर आने वाले हैं. बीते दिनो अली गोनी ने फोटो शेयर कर हिंट दिया था. अली गोनी शो पर दो बार आ चुके हैं. वो सीजन 9 और खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया में दिखे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.