Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Kurukshetra News: धर्मनगरी में 'राम भरोसे' सुरक्षा; नगर परिषद में 4 साल से एक्सपायर पड़े हैं अग्निशमन... Haryana High Court: दुष्यंत चौटाला मामले में हाईकोर्ट सख्त, हिसार SP की दलीलों पर उठाए सवाल; पुलिस क... Kaithal Road Accident: कैथल में दर्दनाक सड़क हादसा; दूध लेकर घर लौट रहे किशोर की मौत, परिवार में मचा... Haryana Police Update: DGP के सुरक्षाकर्मी की इलाज के दौरान मौत; सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में था... Charkhi Dadri Crime: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला पंच ने दी जान; पति और सास समेत 4 पर ... Indri News: इंद्री के सरकारी स्कूल में शिक्षकों और हेडमास्टर के बीच तकरार; गेस्ट टीचरों ने लगाया प्र... Haryana Politics: नगर निगम चुनाव से तय होगी प्रदेश की सियासी दिशा; भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान Hazaribagh Crime: हजारीबाग में ज्वेलरी दुकानदार से बड़ी लूट; बाइक की डिक्की से 25 लाख के गहने लेकर फ... Excise Constable Exam: उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी गिरफ्तारी; बंगाल का सरकारी क्लर... Dhanbad Rail News: धनबाद रेल यार्ड का DRM ने किया निरीक्षण; ट्रैक सुरक्षा और विस्तार योजनाओं की समीक...

Dragon Update: सलमान-अजय को टक्कर देने वाला ये विलेन अब जूनियर NTR से भिड़ेगा; ‘ड्रैगन’ को लेकर आया बड़ा अपडेट

Dragon: जूनियर NTR के लिए पिछला साल कुछ खास अच्छा नहीं रहा. उनकी हिंदी सिनेमा में एंट्री की जो प्लानिंग थी, वो बुरी तरह पिट गई. जी हां, ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ इस तरह बॉक्स ऑफिस पर पिट जाएगी, यह किसी ने नहीं सोचा होगा. खासकर जूनियर एनटीआर को विलेन के रोल में देखकर लोग कुछ खास खुश नहीं थे. खैर, उसके बाद से ही वो अपनी अगली फिल्म के काम पर बिजी हैं. जिसे प्रशांत नील बना रहे हैं. साथ ही वो मेन लीड हैं. जिस फिल्म में अनिल कपूर की एंट्री की भी खबरें मिल रही हैं. दरअसल हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया. जब पता लगा कि फिल्म 11 जून, 2027 में दुनियाभर में रिलीज होगी. पर अब कौन पिक्चर में आ गया है, जिसने विलेन बनकर सलमान खान और अजय देवगन को टक्कर दी है.

वैसे तो जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ से पहले ‘देवरा’ भी रिलीज हुई थी. जिसने उम्मीद से कम ही छापे थे. पर उसके पार्ट 2 का काम भी अटका हुआ है. यह भी सवाल है कि फैन्स कबतक उस पिक्चर पर लौटते हैं. साथ ही चर्चा ऐसी भी थी कि उन्होंने YRF के साथ मल्टी फिल्मों की डील की है. जी हां, वो कई और फिल्मों में विलेन बन दिख सकते हैं. अगर ऐसा सच में हो रहा है, तो फिर कब वो दोबारा हिंदी सिनेमा में दिखेंगे. पर फिलहाल ‘ड्रैगन’ पर आया अपडेट आपको दे देते हैं.

जूनियर NTR की पिक्चर में किसकी एंट्री?

जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इस साल वो दिखाई नहीं देंगे और शुरुआत से ही बॉलीवुड का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा है. तो अगले साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक ‘ड्रैगन’ भी होगी. हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, फिल्म में प्रकाश राज की एंट्री हो गई है. अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए मशहूर प्रकाश राज के आने से फिल्म में काफी दम आ गया है. कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी में उनके किरदार का बहुत बड़ा योगदान होगा. दरअसल अपने करियर में प्रकाश राज ने कई बार नेगेटिव रोल किए हैं.

बात सलमान खान की दबंग 2 की हो, या फिर अजय देवगन की सिंघम की, वो विलेन के रोल में बॉलीवुड एक्टर्स को बराबरी की टक्कर दे चुके हैं. पर इस बार यह कंफर्म नहीं हुआ है कि जूनियर एनटीआर की फिल्म में एक अहम रोल में है या फिर विलेन बनकर एंट्री ली है. उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही एक्टर की एंट्री पर सबकुछ क्लियर बता देंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.