Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... कुनकुरी में जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुईं विधायक गोमती साय राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक

Vikramshila Setu Update: टूटे विक्रमशिला पुल पर बनेगा ‘बेली ब्रिज’; मात्र 15 दिन में होगा तैयार, जानें किन वाहनों को मिलेगी अनुमति

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर आवागमन बहाल करने के लिए पथ निर्माण विभाग ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है. सेतु के पिलर संख्या 7 और 8 के बीच टूटे हिस्से पर अब टू-लेन बेली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा. इस पुल से हल्के वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही शुरू होगी, जबकि भारी वाहनों के लिए अलग वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाएगी. बीआरओ को बेली ब्रिज बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 7 दिन में निर्माण कार्य की शुरुआत करनी है और 15 दिन के अंदर कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में आईआईटी और बीआरओ (बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन) के विशेषज्ञों के साथ निर्माण कार्य की रूपरेखा तय की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि पहले अस्थायी रूप से बेली ब्रिज तैयार किया जाएगा, जिसे बाद में स्थायी संरचना का प्रारूप भी साथ में तैयार किया जाएगा. बेली ब्रिज से अभी सिर्फ हल्के वाहन बाइक, ऑटो व कार ही गुजर सकेंगे. निर्माण की सामग्री राउरकेला से मंगाई जाएगी.

प्रस्तावित बेली ब्रिज स्टील संरचना पर आधारित होगा. प्रत्येक लेन की चौड़ाई लगभग 3.5 मीटर रखी जाएगी. पुल पर छोटे और हल्के वाहनों का परिचालन होगा. इसके अलावा पैदल यात्रियों के लिए अलग सुरक्षित रास्ता भी बनाया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो.

बेली ब्रिज निर्माण की जिम्मेदारी बीआरओ (बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन) को सौंपी गई है. विभाग ने निर्माण सामग्री जुटाने और तकनीकी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है. आईआईटी की विशेषज्ञ टीम लगातार तकनीकी सलाह और मॉनिटरिंग कर रही है. प्रशासन का दावा है कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द विक्रमशिला सेतु पर सामान्य आवागमन बहाल हो सके. बैठक में पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बीआरओ और आईआईटी की टीम मौजूद रही.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.