Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... कुनकुरी में जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुईं विधायक गोमती साय राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक

Balod Leopard News: बालोद में तेंदुए की दहशत; जान बचाने के लिए बच्चों संग तालाब में कूदीं महिलाएं, रेस्क्यू के दौरान मचा बवाल

बालोद: जिला मुख्यालय से लगे ग्राम जगतरा में शुक्रवार को तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अफरा तफरी मच गई. दरअसल, कुएं में गिरे तेंदुए को बाहर निकालने के लिए बुलाई गई जेसीबी जैसे ही उसे ऊपर लाई, तेंदुआ वन विभाग के जाल में फंसने के बजाय सीधे भीड़ की ओर दौड़ पड़ा. अचानक हुए इस हमले से बचने के लिए तालाब किनारे खड़ी महिलाओं ने अपने मासूम बच्चों के साथ गहरे पानी में छलांग लगा दी.

5 घंटे की मेहनत पर फिरा पानी

जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जगतरा के एक कुएं में तेंदुआ गिरने की खबर से सुबह से ही हड़कंप मचा था. वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लगभग 5 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. जब पिंजरा काम नहीं आया, तो जेसीबी की मदद ली गई. लेकिन जैसे ही तेंदुआ जमीन पर आया, वह बेकाबू होकर भागने लगा.

जान बचाने की जद्दोजहद

तेंदुए को अपनी ओर आता देख गांव में भगदड़ मच गई. सबसे डरावनी स्थिति तालाब के पास बनी, जहां मौजूद महिलाएं और बच्चे तेंदुए के सीधे निशाने पर आ गए थे. तेंदुए के पंजों से बचने के लिए महिलाओं के पास कोई रास्ता नहीं बचा था, जिसके चलते उन्होंने बच्चों सहित तालाब में छलांग लगा दी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो दिल दहला देने वाला है.

घरों में कैद हुए ग्रामीण, छतों से रख रहे नजर

तेंदुआ वर्तमान में गांव के रिहायशी इलाके या आसपास के खेतों में कहीं छिपा हुआ है. सुरक्षा के मद्देनजर पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और लोग अपनी छतों पर बैठकर स्थिति पर नजर रख रहे हैं. पुलिस और वन विभाग की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन अब तक तेंदुआ पकड़ से बाहर है.

सुबह DFO से जानकारी मिली थी. फिलहाल राजस्व विभाग की टीम को कहा गया है कि यहां मुनादी करा दी जाए और गांव वालों को अलर्ट किया जाए, तेंदुए के नजदीक ना जाएं-नूतन कंवर, SDM बालोद

प्रशासन ने की मुनादी

प्रशासन ने ग्राम जगतरा समेत आसपास के गांवों में मुनादी करवा दी है. ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे शाम के समय घरों से बाहर न निकलें और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर बांधें. पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और वन विभाग की टीम को सहयोग करने की अपील की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.