Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Politics: झारखंड में भाजपा का 'मटका फोड़' आंदोलन; हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, JMM के प... DSPMU News: खेल चयन और शिक्षकों की कार्यशैली पर भारी हंगामा; छात्र संघ ने कुलपति को सौंपा 7 सूत्री म... Deoghar Heritage News: बाबा मंदिर के बाद अब प्राचीन धरोहरों से भी पहचान बनाएगा देवघर; खुदाई में मिली... Ludhiana News: लुधियाना नगर निगम दफ्तर के बाहर डेयरी संचालकों का हंगामा; सड़क पर पलटा गोबर, पुलिस से... Punjab News: बेअदबी कानून पर अकाल तख्त साहिब में पेश हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां; जत्थेदार के सुझा... Political Breaking: आम आदमी पार्टी के पूर्व MLA पर गिरी गाज; विजिलेंस विभाग ने पूछताछ के लिए जारी कि... Traffic Rules Update: अवैध जुगाड़ू वाहनों के खिलाफ RTO की बड़ी मुहिम; सड़कों पर मचा हड़कंप, वसूला भार... Ludhiana Crime News: लुधियाना में दिनदहाड़े हथियार की नोक पर महिला से लूट; इलाके में फैली दहशत, पुलि... Border Security News: भारत-पाक सीमा पर नेपाली नागरिक गिरफ्तार; पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश को BSF न... Sandeep Pathak & Rajinder Gupta: सांसद संदीप पाठक और राजिंद्र गुप्ता को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने पंजाब...

Drug Smuggling: महासमुंद में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; एंबुलेंस में छिपाकर ले जा रहे थे डेढ़ करोड़ का गांजा, आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद: जिले में लगातार गांजा तस्करी पर पुलिस कार्रवाई कर रही है. 2 दिनों में पुलिस ने अलग-अलग मामले में डेढ़ करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त किया है. इसमें सिंघाड़ा थाना मामले में एक ही केस में एक करोड़ का गांजा बरामद किया गया.

ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहे थे

छत्तीसगढ़ के सिंघोडा पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने नाकाबंदी कर ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहे एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक पिकअप वाहन (MH16 CD8741) अवैध गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश करने वाला है. इस सूचना पर एनएच 53 रोड पर स्थित सिल्की ढाबा (ग्राम गनियारीपाली) के पास पुलिस ने टीम तैनात कर नाकाबंदी कर दी.

खाली कैरेट के नीचे छिपाया था माल

संदेही पिकअप को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें ऊपर से खाली कैरेट भरे हुए थे. लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच की, तो कैरेट के नीचे प्लास्टिक की बोरियों में गांजा छिपा मिला. तौल करने पर कुल 226 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ. वाहन में दो लोग सवार थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है, आरोपी अजिनाथ आश्रु जाधव (28 साल) और अक्षय बारूक मोरे (32 साल) दोनों महाराष्ट्र के अहमदनगर के निवासी हैं.

करोड़ों का सामान जब्त

पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे यह गांजा ओडिशा के बालीगुड़ा से लेकर महाराष्ट्र जा रहे थे. पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 1 करोड़ 22 लाख की संपत्ति जब्त की है, जिसमें 1 करोड़ 14 लाख से ज्यादा का गांजा शामिल है. इसके अलावा पिकअप वाहन, 3 नग मोबाइल भी है. पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना सिंघोडा में NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज किया गया है. दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब इनके नेटवर्क और फाइनेंशियल कनेक्शन की जांच कर रही है.

दूसरी कार्रवाई- एंबुलेंस से तस्करी

महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है. इस बार तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एंबुलेंस का सहारा लिया था, लेकिन उनकी चालाकी काम नहीं आई. पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक एंबुलेंस (MH 13 CU 0707) में गांजा भरकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है. कोमाखान पुलिस ने टेमरी जांच नाके पर घेराबंदी की और एंबुलेंस के साथ-साथ उसे रास्ता दिखाने वाली (पायलोटिंग) कार (MH 12 NB 5277) को भी रोक लिया.

जांच में मिला 77 किलो गांजा

जब एंबुलेंस की बारीकी से तलाशी ली गई, तो उसमें छिपाकर रखा गया 77 किलो गांजा बरामद हुआ. पूछताछ में पता चला कि आरोपी यह खेप ओडिशा के बालीगुड़ा से लेकर महाराष्ट्र के सोलापुर जा रहे थे.

5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

  • आकाश उर्फ अक्षय जाधव (एंबुलेंस चालक, धाराशिव)
  • लिंबाजी जाधव
  • धनंजय लोखंडे
  • प्रथमेश पिंगले
  • अजय काले

50 लाख से अधिक की जब्ती

पुलिस ने इस मामले में कुल 50 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है, जिसमें 77 किलो का गांजा जिसकी कीमत करीब 38 लाख 50 हजार रुपये है. वहीं एक एंबुलेंस और एक कार के साथ 5 नग मोबाइल जब्त हुई है.

पिछले 4 महीनों का रिकॉर्ड

महासमुंद जिले में पुलिस नशे के खिलाफ बेहद सख्त है. पिछले 4 महीनों के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. कुल 84 मामले दर्ज किए गए और 6093 किलो से अधिक गांजा जब्त हुआ. अब तक 221 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है. थाना कोमाखान में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.