Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 'हरा सोना' का संग्रहण शुरू; करतला ब्लॉक की कारी बाई और खेमबाई ने की... GPM News: छत्तीसगढ़ के जीपीएम में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां; संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया डिजिटलाइ... IPL 2026: रायपुर में RCB vs MI मैच का फीवर; जर्सी और कैप से सजा बाजार, विराट कोहली के नाम की सबसे ज्... IPL 2026: रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला; विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी कड़ी टक्कर Political Twist: BJP नेता के साथ हुआ 'खेला'! 8 दिन तक मनाया अध्यक्ष बनने का जश्न, बाद में आदेश निकला... Bhind Hospital News: भिंड जिला अस्पताल में गिरी वार्ड की सीलिंग; 3 महिलाएं और एक नवजात घायल, अस्पताल... MP News: मध्य प्रदेश में बिछेगा सड़कों का जाल; CM मोहन यादव बनाएंगे 2117KM नई सड़कें, पीएम मोदी का व... Rajgarh News: “मेरा गेहूं लौटाओ...” 40 किलो अनाज के लिए सड़क पर धरने पर बैठा मजदूर; बस रोककर जताया व... Traffic Alert: आम से लदा ट्रक पलटने से हाइवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार; एम्बुलेंस और बारातियों की ग... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; ग्वालियर DIG समेत 3 सीनियर IPS अधिकारिय...

Traffic Alert: आम से लदा ट्रक पलटने से हाइवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार; एम्बुलेंस और बारातियों की गाड़ियां थमीं

इटारसी। शनिवार की सुबह NH-46 पर ‘आम’ बात नहीं रही। हैदराबाद से भोपाल की ओर ‘फलों के राजा’ को ले जा रहा एक ट्रक धनबाद तिराहे पर ऐसा पलटा कि पूरे फोरलेन की रफ्तार ही ‘जाम’ हो गई। देखते ही देखते सड़क पर आम की पेटियां बिखर गईं और फिर शुरू हुआ मुसाफिरों की अग्निपरीक्षा का दौर।

शादियों का सीजन और भीषण गर्मी का डबल अटैक

हाईवे पर ट्रक बीच सड़क पलटा था, जिसके चलते इटारसी से बैतूल तक वाहनों की मीलों लंबी कतार लग गई। शादी-ब्याह के सीजन के कारण बसों और टैक्सियों में सवार बाराती गर्मी से बेहाल हो गए। आलम यह था कि लोग चाय-पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन जाम टस से मस नहीं हुआ।

क्रेन बुलाई, पर ‘जल्दबाजी’ ने काम बढ़ाया

केसला थाना प्रभारी मदन पवार और उनकी टीम ने मौके पर मोर्चा संभाला। क्रेन बुलाकर ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया, लेकिन जैसे ही ‘वन-वे’ रास्ता खुला, वाहन चालकों की जल्दबाजी ने एक बार फिर जाम लगा दिया।

एंबुलेंस भी फंसी

इस दौरान कई एंबुलेंस भी जाम के भंवर में फंसी रहीं। दोपहर ढाई बजे के बाद ही पुलिस यातायात को पूरी तरह बहाल कर पाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.