Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Crime News: जज का चपरासी निकला अफीम तस्कर; काली वरना कार में सप्लाई करते 4 गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा Haryana NHM Workers News: हरियाणा NHM कर्मचारियों की बड़ी जीत; सरकार ने मानी मुख्य मांग, खत्म होगी ह... Jind News: जींद पुलिस का सख्त एक्शन; रंगदारी मांगने वाले बदमाशों का निकाला जुलूस, अब मांग रहे माफी Vinesh Phogat News: विनेश फोगाट के मुद्दे पर रणदीप सुरजेवाला का सरकार पर तीखा हमला; पूछे कई गंभीर सव... Crime News: शराब की लत ने उजाड़ा घर; नशेड़ी घर जमाई ने पत्नी और सास पर किया जानलेवा हमला, दोनों अस्प... Senior Citizen News: बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी; श्री हजूर साहिब की नि:शुल्क यात्रा शुरू, जानें आ... NH 45 Traffic Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ट्रेलर पलटने से लगा महाजाम; सड़क के दोनों ओर लगी वाहन... Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर; जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर... Chhattisgarh Election 2026: धमतरी में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट; धारा 144 के साथ चुनावी सभाओ... Prayagraj to Bilaspur News: 'आखिरी सफर' साबित हुई बस यात्रा; प्रयागराज से बिलासपुर जा रहे यात्री की ...

Vinesh Phogat News: विनेश फोगाट के मुद्दे पर रणदीप सुरजेवाला का सरकार पर तीखा हमला; पूछे कई गंभीर सवाल

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने शनिवार को पहलवान विनेश फोगट को बड़ा झटका देते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया है। महासंघ ने यह नोटिस अनुशासनहीनता और डोपिंग विरोधी नियमों के कथित उल्लंघन के आरोपों को लेकर भेजा है। WFI ने विनेश फोगाट को जून 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित किया है।

 

इस पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि विनेश फोगाट पर प्रतिबंध लगाना सीधे सीधे बदले की कार्यवाही है। ये विनेश द्वारा सच सबके सामने रखने की सजा है, जो BJP के दोषी नेता हरियाणा की बेटी को दे रहे हैं। प्रतिशोध की अंधी आग में धधकते भाजपा के WFI और बृजभूषण शरण सिंह के गुर्गों को ये जानना होगा कि वो हरियाणा और देश की पहलवान बेटियों की न आवाज़ दबा पाएंगे और न ही उनका हिमालय सा जज़्बा।

सुरजेवाला ने आगे लिखा कि देशवासियो, जरा सोचिये! जब ओलंपियन विनेश फोगाट के साथ ये घोर अन्याय हो रहा है, जो इंटरनेशनल रेसलर होने के साथ-साथ हरियाणा विधानसभा में MLA भी है, तो साधारण व गुणी खिलाड़ियों के साथ क्या हो रहा होगा? दुर्भाग्य है कि खेलों और खेल की स्वस्थ भावना को भी ये लोग अपनी गंदी राजनीति का शिकार बना रहे हैं। हरियाणा के CM श्रीमान नायब सैनी कहाँ गुम हैं? अब उनकी जबान क्यों सूख गई है? क्यों वो हरियाणा की होनहार बेटी और विधायक के लिए एक शब्द बोलने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहे? देश और हरियाणा के लोग आपको कभी माफ नहीं करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.