Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain Mahakal Temple News: महाकाल मंदिर में पहचान छुपाकर भस्म आरती में शामिल होने पहुंचा युवक; बजरं... ISRO Recruitment 2026: इसरो के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में JRF के 18 पदों पर भर्ती; ऐसे करें आवेदन India vs China Steel Market: स्टील सेक्टर में भारत की नई ग्रोथ स्टोरी; मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्... Koriya News: रेत विवाद में खूनी खेल; भाजपा नेता भरत सिंह की कार में जिंदा जलकर मौत, इलाके में भारी त... Bastar News: फर्जी पत्रकारों की धमकी से परेशान सरपंच संघ; एसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग Bemetara Double Murder: बेमेतरा में देवर ने की भाभी और भतीजी की निर्मम हत्या; आरोपी ने 10 साल पहले म... Medical Negligence Case: सूरजपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही? सीएमएचओ दफ्तर का घेराव, जांच क... Surajpur Politics: शिवनंदनपुर नगर पंचायत शपथ ग्रहण में सियासी घमासान; कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने Land Dispute Dhamtari: पारंपरिक व्यवसाय के लिए आरक्षित जमीन पर खेल मैदान बनाने का विरोध; कुम्हार समा... Raipur Airport News: रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला; लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान से टकराया प...

Surguja News: खाद और डीजल की किल्लत से किसान परेशान, कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

सरगुजा में मानसून आने में अब बहुत कम समय बचा है और किसान खरीफ सीजन की खेती की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं। लेकिन खाद और डीजल की किल्लत ने उनकी चिंताएं बढ़ा दी हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें न तो बाजार और सोसायटियों से खाद मिल पा रहा है और न ही खेती के लिए डीजल। पेट्रोल पंप संचालक एसडीएम (SDM) के हस्ताक्षरित आदेश की मांग कर रहे हैं, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष जोरदार नारेबाजी की।

📢 किसान हित में कांग्रेस का प्रदर्शन

किसान कांग्रेस ने सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर किसानों की दिक्कतों के समाधान की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि किसानों को तत्काल राहत नहीं मिली, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

“किसानों को गैलन में तेल नहीं मिल रहा है, जिससे खेती-किसानी ठप है। खाद की लिमिट भी शासन ने तय कर दी है, जो किसानों की जरूरत के हिसाब से बहुत कम है। अधिकांश किसान कम पढ़े-लिखे हैं, ऐसे में वे बार-बार एसडीएम दफ्तर के चक्कर कैसे काटेंगे?” — नुरूल सिद्दीकी, कांग्रेस नेता

🚜 कांग्रेस नेताओं का आरोप

किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने कहा, “हमने कलेक्टर से मांग की है कि डीजल लेने के लिए एसडीएम की अनुमति की अनिवार्यता को समाप्त कर सरल व्यवस्था बनाई जाए। गांव के सरपंच या सचिव के माध्यम से इसे प्रमाणित किया जा सकता है, ताकि अनपढ़ किसानों को कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।”

⚠️ व्यवस्था में सुधार की मांग

कांग्रेस का कहना है कि सोसायटियों में यूरिया और इफ्को खाद का स्टॉक न के बराबर है। अगर शासन ने समय रहते खाद और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की, तो खरीफ सीजन की खेती पर इसका व्यापक असर पड़ेगा। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने किसानों की इन बुनियादी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो वे सड़क पर उतरकर उग्र संघर्ष करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.