Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...

Mango Sandesh Sandwich Recipe: आम के सीजन में घर पर बनाएं क्रीमी बंगाली मैंगो संदेश सैंडविच, जानें आसान रेसिपी

बढ़िया संदेश खाने को मिल जाए तो दिन बन जाता है। क्रीमी टेक्सचर वाली इस बंगाली मिठाई में अगर आम का स्वाद मिल जाए, तो यह किसी तोहफे से कम नहीं है। यदि आपने अब तक मैंगो आइसक्रीम या आम्रखंड का स्वाद लिया है, तो इस बार ‘मैंगो संदेश सैंडविच’ ट्राई करें। ऊपर और नीचे छेना की क्रीमी लेयर और बीच में आम की नेचुरल मिठास का स्वाद आपके मेहमानों को भी मंत्रमुग्ध कर देगा।

🛒 जरूरी सामग्री (Ingredients)

  • घर का बना ताज़ा छेना (पनीर): 200 ग्राम

  • पिसी हुई चीनी: 4 बड़े चम्मच

  • इलायची पाउडर: ½ छोटी चम्मच

  • अल्फोंसो आम: 2 (पतले स्लाइस में कटे हुए)

  • पिस्ता कतरन: गार्निशिंग के लिए

👨‍🍳 मैंगो संदेश सैंडविच बनाने की विधि

  • छेना तैयार करें: सबसे पहले 1 किलो फुल क्रीम दूध को फाड़कर ताजा छेना बना लें। इसे छानकर अच्छी तरह निचोड़ लें ताकि सारा अतिरिक्त पानी निकल जाए।

  • मसलकर चिकना करें: तैयार छेना को एक बड़ी थाली में निकालें और हथेली के निचले हिस्से से तब तक मसलें, जब तक यह एकदम मुलायम और चिकना न हो जाए।

  • मिश्रण तैयार करें: अब इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। इसे तब तक गूंथें जब तक यह आटे की तरह नरम न हो जाए।

  • सैंडविच की लेयर बनाएं: मिश्रण को 2 बराबर हिस्सों में बांटें। एक हिस्से को क्लिंग रैप पर रखकर चपटा आयताकार (रेक्टेंगल) आकार दें।

  • आम की फिलिंग: इसके ऊपर आम के पतले स्लाइस फैलाएं और संदेश की दूसरी चपटी परत से इसे ढक दें। किनारों को धीरे से दबाकर सील करें।

  • सेट होने दें: इसे क्लिंग रैप में लपेटकर 8-10 घंटे या रात भर के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रखें।

  • परोसें: फ्रिज से निकालें, तेज चाकू से छोटे चौकोर टुकड़ों में काटें और पिस्ता से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।

यहां देखें वीडियो

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.