Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
शासकीय प्राथमिक विद्यालय दासडुमरटोली में विद्यालय प्रवेश उत्सव: नन्हे-मुन्नों का हुआ भव्य स्वागत Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन...

Gas Cylinder Safety: बरसात में गैस सिलेंडर लेने से पहले रहें सावधान; नीचे छिपा हो सकता है सांप या जहरीला जीव

लुधियाना: आगामी बरसाती मौसम को देखते हुए घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा चेतावनी जारी की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, जिसमें गैस सिलेंडर के निचले हिस्से में बने लोहे के कड़े (रिंग) में सांप छिपा हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

आखिर सिलेंडरों में कैसे पहुंच जाते हैं जहरीले जीव?

विशेषज्ञों का मानना है कि गैस कंपनियों के प्लांट और गोदाम अक्सर खुले क्षेत्रों या बाहरी इलाकों में स्थित होते हैं। बारिश के दौरान इन स्थानों पर झाड़ियां और नमी बढ़ने से सांप, बिच्छू, मेंढक और अन्य सरीसृप सुरक्षित ठिकानों की तलाश में इधर-उधर निकलते हैं। सिलेंडर का निचला कड़ा (रिंग) इन जीवों के छिपने के लिए एक आदर्श जगह बन जाता है। हालांकि ऐसी घटनाएं बहुत दुर्लभ हैं, लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है।

सुरक्षा हर मामले में जरूरी: गौरव हांडा

अवतार गैस इंटरप्राइजेज के प्रमुख गौरव हांडा ने बताया कि गैस कंपनियों के प्लांट में मशीनों द्वारा सिलेंडरों की सघन जांच की जाती है, फिर भी एहतियात बरतना जरूरी है। उन्होंने उपभोक्ताओं को सलाह दी कि:

  • सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय उसके निचले हिस्से (रिंग) की अच्छी तरह जांच करें।

  • सिलेंडर को घर के अंदर लाने से पहले उसे सावधानीपूर्वक हिलाकर या टॉर्च की मदद से देख लें।

  • बरसात के दौरान सावधानी ही बचाव का एकमात्र तरीका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.