Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Bengaluru Quarry Accident: बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों ... Indore School News: स्कूल की जमीन पर बना मंदिर, 150 बच्चों का भविष्य एक कमरे के भरोसे; पढ़ें पूरी रिप... Ujjain Shipra Aarti: उज्जैन रामघाट पर प्रशासन की कार्रवाई, आरती स्थल से लाउडस्पीकर जब्त होने पर तीर्... MP Monsoon Alert: मध्य प्रदेश में मानसून का यू-टर्न, 48 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट ... Jabalpur Politics: कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद जबलपुर में 'बगावत' के सुर, विवेक तन्खा ने उठाए वि... Sagar Water Supply News: सागर-मकरोनिया में टाटा प्रोजेक्ट्स की विदाई, अब नगर निगम खुद संभालेगा पानी ... Shahdol Anganwadi Recruitment 2026: शहडोल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर बंपर भर्ती, 13... Balaghat Fire News: राघोटोला पंप हाउस में लगी भीषण आग, 150 करोड़ की सिंचाई परियोजना को करोड़ों का नुकस... Chhatarpur News: CM मोहन यादव के विकास कार्यों की शिलापट्टिकाएं कबाड़ में मिलीं, प्रशासनिक अमले में ह... Gwalior Looteri Dulhan: शादी के 21 दिन बाद गहने लेकर भागी पत्नी, इंस्टाग्राम पर पति को दे रही 'डेथ व...

Ujjain Shipra Aarti: उज्जैन रामघाट पर प्रशासन की कार्रवाई, आरती स्थल से लाउडस्पीकर जब्त होने पर तीर्थ पुरोहित नाराज

उज्जैन की मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पर स्थित आरती स्थल से प्रशासन ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई चार दिन पहले हुए एक विवाद के बाद की गई है, जिसमें दो पंडितों और दीपक बेचने वाली महिलाओं के बीच हाथापाई हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने बुधवार सुबह यह सख्त कदम उठाया।

😤 तीर्थ पुरोहितों में नाराजगी, करेंगे रणनीति पर विचार

प्रशासन की इस कार्रवाई से श्री क्षेत्र पंडा समिति के अध्यक्ष पं. राजेश त्रिवेदी ‘आमवाला पंडा’ खासे नाराज हैं। उनका कहना है कि जिस विवाद को लेकर यह कार्रवाई की गई, उससे पंडा समिति का कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने इसे प्रशासन की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई बताते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाने के बजाय प्रशासन धार्मिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न कर रहा है। पंडा समिति ने गुरुवार शाम को एक आपातकालीन बैठक बुलाई है, जिसमें भविष्य की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

🌊 शिप्रा प्रदूषण को लेकर दो माह से खामोश प्रशासन

पं. त्रिवेदी ने यह भी आरोप लगाया कि तीर्थ पुरोहित लगातार दो महीने से नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों से शिप्रा घाट पर अवैध रूप से सामग्री बेचने वालों के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं। घाटों पर कागज के दोनों और फूलों के विसर्जन से शिप्रा लगातार प्रदूषित हो रही है। पंडा समिति का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते अतिक्रमण और प्रदूषण पर रोक लगाई होती, तो विवाद की स्थिति ही पैदा नहीं होती।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.