Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज: मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह बने दावेदार; खतरे में सुक्... भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' ने बचाई 700 ग्राम की मासूम की जान! नवांशहर में मिला ₹3 ल... गोरखपुर में खाकी शर्मसार: डायल-112 के सिपाही ने 10 साल की बच्ची से की दरिंदगी और हत्या; बर्खास्त, लग... रायबरेली में जमीन धंसने से हुआ बड़ा खुलासा, मिली 2000 साल पुरानी 'कुषाणकालीन नगरी' जैसलमेर में सेना की गाड़ी से टकराया ऊंट: 100 मीटर घिसटी SUV, 1 महीने पहले हुई शादी वाले मेजर हमजा आर... दिल्ली में गर्मियों में कंस्ट्रक्शन और सर्दियों में गाड़ियों का धुआं बना रहा हवा जहरीली, केंद्र ने स... अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी पर संसद में अनोखा विरोध! संत बने पप्पू यादव, राहुल-डिंपल ने 'दान पेटी' म...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ की ग्रामीण सड़क

# बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार*
जशपुर 30 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 4 करोड़ 89 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। लंबे समय से इस सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से आवागमन की समस्या दूर होगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
जशपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। जिले के ग्रामीण अंचलों में सड़क निर्माण के अनेक कार्य स्वीकृत होने से अब गांव-गांव तक बेहतर सड़क संपर्क स्थापित हो रहा है। इससे लोगों का सफर आसान होने के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक विकास को भी मजबूती मिल रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले खराब सड़कों के कारण बारिश के दिनों में आवागमन बेहद कठिन हो जाता था, लेकिन अब नई सड़क बनने से यह समस्या समाप्त होगी। विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर जिले में विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। लगातार सड़क निर्माण परियोजनाओं की स्वीकृति से जिले में सड़कों का जाल बिछ रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। यह स्वीकृति क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.