Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...

छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान

रायपुर (छत्तीसगढ़): राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने बहुप्रतीक्षित राज्य खेल अलंकरणों के लिए चयनित उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है।

विगत तीन वित्तीय वर्षों (2023-24, 2024-25 और 2025-26) के लिए कुल 82 खेल प्रतिभाओं को राज्यस्तरीय पुरस्कार व सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रतिष्ठित ‘मुख्यमंत्री ट्रॉफी’ के लिए 5 विभिन्न दलों के कुल 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का चयन किया गया है।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भव्य राज्य अलंकरण समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य और उप मुख्यमंत्री तथा खेल मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में चयनित हस्तियों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी से नवाजा जाएगा।

🥇 शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार (वर्ष 2025-26) के विजेता

ओलंपिक खेल संवर्ग में चयनित खिलाड़ी:

  • विकास कुमार (बिलासपुर): आर्चरी (तीरंदाजी)

  • किरण पिस्दा (बालोद): फुटबॉल

  • दीपांशी नेताम (दुर्ग): फेंसिंग (तलवारबाजी)

  • सुजेय तंबोली (रायपुर): बैडमिंटन

  • आयुष माखीजा (रायपुर): बैडमिंटन (संयुक्त)

🎯 शहीद कौशल यादव पुरस्कार (वर्ष 2024-25) के विजेता

ओलंपिक खेल संवर्ग में चयनित खिलाड़ी:

  • दिव्यांशु देवांगन (रायगढ़): शूटिंग (निशानेबाजी)

  • विक्रम राज (बिलासपुर): आर्चरी (तीरंदाजी)

  • दिव्यांश अग्रवाल (रायपुर): बैडमिंटन

  • सोनिका राजवाड़े (सूरजपुर): एथलेटिक्स

🏅 मुख्यमंत्री ट्रॉफी (वर्ष 2025-26) के चयनित दल और सदस्य

विभिन्न खेल वर्गों में चयनित खिलाड़ी, कोच और मैनेजर:

  • तीरंदाजी (सीनियर महिला वर्ग): चांदनी साहू, सुलोचना राज, पायल मरावी, माया

  • तीरंदाजी प्रशिक्षक: इतवारी राज (कोच)

  • सॉफ्ट टेनिस (जूनियर बालिका वर्ग): पूर्णिमा फणिकार, चंचल सारथी, यामिनी निषाद, रिया सोनकर, मुस्कान निषाद, अल्फी जोसफ, प्रेरणा फणिकार, रंजना चौहान

  • सॉफ्ट टेनिस टीम अधिकारी: दिलीप कुमार विश्वकर्मा (कोच), रीमा रॉय (मैनेजर)

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.