Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Jalandhar Amritsar Rail Alert: जालंधर-अमृतसर रेल रूट प्रभावित; 21 ट्रेनें रद्द, कई गाड़ियां शॉर्ट-टर्मिनेट और डायवर्ट

जालंधर। मानांवाला स्टेशन पर साहनेवाल-अमृतसर रेलखंड में लंबे लूप से संबंधित निर्माण कार्य के चलते 21 से 27 सितंबर तक रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा इस अवधि के दौरान 21 प्रमुख ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने, कई ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त (Short Terminate) करने तथा अनेक गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग (Diverted Route) से चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त, कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और उन्हें रास्ते में नियंत्रित किया जाएगा। 26 और 27 सितंबर को ‘शान-ए-पंजाब’ का संचालन अमृतसर तक बंद रहेगा। नई दिल्ली से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 12497 ‘शान-ए-पंजाब’ दोनों दिन केवल जालंधर सिटी तक ही आएगी और यहीं से गाड़ी संख्या 12498 बनकर वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।

🛑 स्थानीय ट्रेनों के पहिए भी थमेंगे: लुधियाना-छेहरटा और अन्य रूट्स की ट्रेनें जंडियाला-टांगरा तक ही चलेंगी

जालंधर-अमृतसर रेल मार्ग पर रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

जालंधर सिटी-अमृतसर (74641) को 26 और 27 सितंबर को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। वहीं लुधियाना जंक्शन-छेहरटा (64551) को 21 से 25 सितंबर तक जंडियाला में ही शॉर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा, जबकि 26 व 27 सितंबर को यह ट्रेन टांगरा तक ही चलेगी। वापसी दिशा में छेहरटा-लुधियाना (64552) भी इन्हीं तिथियों में छेहरटा के बजाय जंडियाला और टांगरा स्टेशनों से ही संचालित होगी।

❌ लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनें रद्द: चंडीगढ़, नंगल डैम, नई दिल्ली व हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन ठप

ब्लॉक और निर्माण कार्य के चलते चंडीगढ़-अमृतसर (12411/12412) को 25 से 27 सितंबर तक रद्द कर दिया गया है।

अमृतसर-नंगल डैम (14505/14506) भी इसी अवधि में नहीं चलेगी। इसके अलावा अमृतसर-नई दिल्ली (14680/14679), अमृतसर-हरिद्वार (12054/12053) तथा अमृतसर-कादियां (74691/74692) को 26 और 27 सितंबर को रद्द रखा गया है। साथ ही ब्यास-तरनतारन, भगतांवाला-खेमकरण और अमृतसर-अटारी के बीच चलने वाली कई लोकल पैसेंजर ट्रेनें भी विभिन्न तिथियों में बंद रहेंगी।

↪️ बदला गया कई ट्रेनों का रूट: जालंधर कैंट-मुकेरियां के रास्ते चलेंगी पठानकोट व जम्मू तवी एक्सप्रेस

अमृतसर और आसपास के स्टेशनों से गुजरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।

पठानकोट-दिल्ली (22430/22429) को जालंधर सिटी-अमृतसर मार्ग के बजाय जालंधर कैंट-मुकेरियां के रास्ते चलाया जाएगा। इससे जालंधर सिटी, ब्यास, अमृतसर, बटाला जंक्शन, गुरदासपुर और दीनानगर स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा। इसी तरह भगत की कोठी-जम्मू तवी (14803/14804) को भी जालंधर कैंट-मुकेरियां-पठानकोट रूट से डाइवर्ट किया गया है। रेलवे स्टेशन पर इस वजह से यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली और टिकट बुकिंग काउंटर पर लंबी लाइनें लगी रहीं।

⏱️ जालंधर सहित विभिन्न रूटों की ट्रेनें होंगी री-शेड्यूल: स्टेशन निकलने से पहले चेक करें स्टेटस

कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करते हुए उन्हें देरी से चलाने का निर्णय लिया गया है।

जालंधर सिटी-अमृतसर (74641) को 25 सितंबर को 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा, जबकि अमृतसर-पठानकोट (74671) 26 व 27 सितंबर को 60 मिनट देरी से चलेगी। अमृतसर-जयनगर (14650/14674) को 26 व 27 सितंबर को 150 मिनट री-शेड्यूल किया गया है। वहीं वाराणसी-छेहरटा (14623) को 21 व 24 सितंबर को 210 मिनट, अमृतसर-सियालदह (12380) को 27 सितंबर को 185 मिनट और अमृतसर-गोरखपुर (22424) को 120 मिनट देरी से चलाया जाएगा। रेल अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले 139 या रेलवे ऐप के जरिए अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति अवश्य जांच लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.