Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद... Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ...

Jalandhar Firing Case: यूट्यूबर मनी शौकर और साथी का फिर मिला पुलिस रिमांड; ट्यूबल वाले कमरे से मिले 4 हथियार

जालंधर। जालंधर के जंडियाला में जालंधर मोड़ पर पुलिस चेकिंग के दौरान जंडियाला चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर नरिंदर मोहन पर जानलेवा फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए यूट्यूबर मनप्रीत सिंह उर्फ मनी शौकर (पुत्र जसविंदर सिंह, निवासी गांव अट्टी, थाना फिल्लौर) और उसके साथी दिलप्रीत सिंह (पुत्र गुरनेक सिंह, निवासी गांव धर्म सिंह वाला, थाना फतेहगढ़ पंजतूर, जिला मोगा) का एक दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को दोबारा माननीय अदालत (ड्यूटी मजिस्ट्रेट) के समक्ष पेश किया गया।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी मनी शौकर और उसके साथी को 2 दिन के और पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दे दिया है।

🔫 खेतों के ट्यूबवेल से मिले 4 और अवैध पिस्टल: पुलिस ने अब तक कुल 5 हथियार किए बरामद

जंडियाला पुलिस चौकी इंचार्ज एस.आई. नरिंदर मोहन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान मनी शौकर की निशानदेही पर पुलिस ने उसके कब्जे से 4 और अवैध पिस्टल तथा 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

आरोपी ने ये हथियार अपने गांव के खेतों में बने ट्यूबवेल वाले कमरे के भीतर एक लिफाफे में छिपाकर रखे हुए थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पुलिस मनी शौकर से 1 पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद कर चुकी थी। इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर चलाई गई गोलियों के 2 खाली खोल भी पुलिस ने वारदात वाले दिन ही घटनास्थल से बरामद कर लिए थे।

👥 लुधियाना से एक और साथी मेहर सिंह गिरफ्तार: अवैध गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस जांच को आगे बढ़ाते हुए इस गिरोह से जुड़े एक और आरोपी मेहर सिंह (पुत्र लखविंदर सिंह, निवासी आजाद नगर, लुधियाना) को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अब मनी शौकर से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि उसके गैर-कानूनी नेटवर्क और हथियारों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। इस पूरी घटना के संबंध में थाना सदर जमशेर में आरोपी मनी शौकर और उसके साथियों के खिलाफ एफ.आई.आर. संख्या 367 के तहत विभिन्न आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.