Ashish Agarwal BJP: राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल की नई पहल, ग्वालियर में ‘नो होर्डिंग-बैनर’ की अपील
भोपाल: राजनीति में जिस तरह से शक्ति प्रदर्शनों का चलन बढ़ा है, उस लिहाज से यह लीक से हटकर मामला कहा जाएगा। बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को स्वागत की मालाएं और होर्डिंग-बैनर लगाने से रोक दिया है। उन्होंने अपील की है कि उनकी अगुवाई में होर्डिंग-बैनर और स्वागत के मंच ना सजाए जाएं। बता दें कि अग्रवाल बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश स्थित अपने गृह नगर ग्वालियर पहुंच रहे हैं।
💼 बैंक की नौकरी छोड़ समाज सेवा और सियासत का किया रुख
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि इसके बजाय समर्थक और कार्यकर्ता ‘सेवा संकल्प अभियान’ में जुटें, तो बेहतर होगा। यह अपील दरअसल परफॉर्मेंस पर जोर देने वाली टीम के मेंबर आशीष अग्रवाल का बड़ा संदेश भी है और राजनीति में एक नई पहल भी। बैंक की बैलेंस शीट छोड़कर सेवा के रास्ते सियासत का क्रेडिट स्कोर बढ़ाने वाले आशीष अग्रवाल कौन हैं, आइए जानते हैं।
🚫 कार्यकर्ताओं को स्वागत और होर्डिंग-बैनर से क्यों रोका?
बीजेपी में राष्ट्रीय मीडिया विभाग के संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार अपने गृह नगर ग्वालियर आ रहे आशीष अग्रवाल ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को उनके स्वागत में बैनर-होर्डिंग लगाने से रोक दिया है। ग्वालियर पहुंचने के 24 घंटे पहले ही उन्होंने बाकायदा एक अपील जारी कर दी। इस अपील में उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद मिल रहे आपके स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभारी हूं।”
🤝 “आपका स्नेह और विश्वास ही मेरा सबसे बड़ा सम्मान”
उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा-संकल्प और राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से प्रेरणा लेते हुए, इस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प है। कुछ समय पूर्व राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी के रूप में ग्वालियर आने पर मिले आपके आत्मीय स्नेह और आशीर्वाद की स्मृतियां आज भी मन में हैं। आप सभी से सादर एवं विनम्र आग्रह है कि कृपया किसी औपचारिक स्वागत कार्यक्रम, होर्डिंग या बैनर की व्यवस्था न करें। आपका स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। हर बार की तरह इस रविवार, 27 सितंबर को निर्धारित समय पर ग्वालियर कार्यालय में आप सभी से मिलने के लिए उपस्थित रहूंगा।”
📈 कॉरपोरेट सेक्टर से लेकर BJP के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक तक का सफर
ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, चेन्नई से MBA की डिग्री हासिल करने के बाद आशीष अग्रवाल ने करीब आठ साल तक ICICI बैंक में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। 2010 में उन्होंने बैंक की नौकरी छोड़कर समाज सेवा के साथ राजनीति का रुख किया। पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रहने के साथ, पार्टी का पक्ष रखने की जिम्मेदारी उन्हें प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर दी गई। इसके बाद प्रमोट होकर वे 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए गए। 2023 से 2026 तक मध्य प्रदेश बीजेपी के मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद, 17 सितंबर को उन्हें राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी बनाकर दिल्ली बुला लिया गया। महज 37 दिन बाद ही उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक का बड़ा दायित्व सौंप दिया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.