Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Maskara Ganesh Festival: मराठा राजवंश के इतिहास से जुड़ी है यह अनूठी परंपरा, पितृ पक्ष में होती है ग... Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ...

Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार; मुख्य पति फरार

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने इंश्योरेंस की बड़ी रकम हासिल करने के लालच में अपनी ही गर्भवती पत्नी की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली। आरोपी पति ने सुपारी देकर लोडिंग वाहन से पत्नी का एक्सीडेंट कराया और इस सुनियोजित हत्या को एक साधारण सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने तकनीकी और जमीनी जांच के आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता पति अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

🛵 रानीताल पुलिया के पास दिया गया था घटना को अंजाम: स्टार हेल्थ इंश्योरेंस में काम करती थी मृतका कविता चौधरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 4 सितंबर को पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीताल पुलिया के पास घटी थी। मोपेड पर सवार होकर जा रही महिला (कविता चौधरी) के ऊपर एक लोडेड वाहन चढ़ गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। शुरुआत में सबको यह एक सामान्य सड़क दुर्घटना लगी, लेकिन पुलिस की गहरी तफ्फतीश में चौंकाने वाला सच सामने आया। मृतका कविता चौधरी स्टार हेल्थ इंश्योरेंस में काम करती थी और वर्ष 2024 में ही उसने आरोपी प्रयास पांडे से लव मैरिज की थी, जबकि वह दो महीने की गर्भवती भी थी।

🔍 एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी ने किया बड़ा खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस

पाटन एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि स्टांप वेंडर का काम करने वाले पति प्रयास पांडे ने बीमा की 40 लाख रुपए की क्लेम राशि हड़पने के लिए अपने साथियों मानसिंह लोधी, रामजी चौधरी, विक्रम चौधरी और धनीराम चौधरी के साथ मिलकर हत्या की पूरी योजना बनाई थी। सुपारी मिलने के बाद इन बदमाशों ने सोची-समझी रणनीति के तहत इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने फिलहाल रामजी, विक्रम और धनीराम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पति प्रयास और उसका साथी मानसिंह फरार चल जिनकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.