Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...

Sidhi Churhat Train Trial News: सीधी के चुरहट में पहली बार पहुंची मेमू ट्रेन, रीवा-चुरहट रेलखंड पर सफल ट्रायल से लोगों में खुशी

सीधी : चुरहट भी रेलमार्ग से जुड़ गया है. पहली बार मेमू ट्रेन चुरहट पहुंची तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. चुरहट के इतिहास में 17 अक्टूबर 2026 की तिथि दर्ज हो गई. इसी दिन रीवा-चुरहट रेलखंड पर ट्रेन का सफल ट्रायल हुआ. बघवार और रामपुर नैकिन होते हुए ट्रेन चुरहट पहुंची. अभी लोगों को मेमू की नियमित सुविधा के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ेगा.

🛤️ ललितपुर-सिंगरौली रेललाइन पर काम जारी, छात्रों और व्यापारियों को मिलेगी सहूलियत

रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में चुरहट ही नहीं बल्कि सीधी के लिए यह महत्वपूर्ण घटनाक्रम है. सतना से चुरहट तक मेमू ट्रेन पहुंचने से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही रेल सुविधा की मांग पूरी हो गई है. ललितपुर–सिंगरौली रेल परियोजना के तहत विकसित इस रेलखंड पर ट्रेन संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस रेलखंड से बघवार, रामपुर नैकिन और चुरहट सहित आसपास के क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने में मदद भी मिलेगी. इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और मरीजों को रीवा तथा सतना की ओर आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी.

⏰ सतना से रामपुर नैकिन और वापसी की प्रस्तावित समय-सारणी

सतना से रामपुर नैकिन की प्रस्तावित समय-सारणी:

  • सतना: सुबह 9:15 बजे प्रस्थान

  • कैमा: 9:29 बजे आगमन, 9:30 बजे प्रस्थान

  • सकरिया: 9:39 बजे आगमन, 9:40 बजे प्रस्थान

  • हिनौता रामबन: 9:49 बजे आगमन, 9:50 बजे प्रस्थान

  • बघाई रोड: 10:00 बजे आगमन, 10:01 बजे प्रस्थान

  • तुरकी रोड: 10:11 बजे आगमन, 10:12 बजे प्रस्थान

  • रीवा: 10:25 बजे आगमन, 10:35 बजे प्रस्थान

  • सिलपरा: 11:00 बजे आगमन, 11:02 बजे प्रस्थान

  • गोविंदगढ़: 11:25 बजे आगमन, 11:27 बजे प्रस्थान

  • बघवार: दोपहर 12:03 बजे आगमन, 12:05 बजे प्रस्थान

  • रामपुर नैकिन: दोपहर 12:30 बजे आगमन

रामपुर नैकिन से सतना की प्रस्तावित समय-सारणी:

  • रामपुर नैकिन: दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान

  • बघवार: दोपहर 3:48 बजे

  • गोविंदगढ़: शाम 4:05 बजे

  • सिलपरा: शाम 4:25 बजे

  • रीवा: शाम 5:10 बजे

  • तुरकी रोड: शाम 5:45 बजे

  • बघाई रोड: शाम 5:55 बजे

  • हिनौता रामबन: शाम 6:04 बजे

  • सकरिया: शाम 6:14 बजे

  • कैमा: शाम 6:23 बजे

  • सतना: शाम 7:15 बजे आगमन

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.