Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...

Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुलिस और एसटीएफ की टीमें अलर्ट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिवा हत्याकांड के 9 दिन हो चुके हैं. इस वारदात में आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश में पुलिस की 8 टीमें लखनऊ से रायबरेली तक और बहराइच से नेपाल तक की गलियों की खाक छान रही हैं, लेकिन श्रद्धा भी पुलिस से चार कदम आगे चल रही है. इसी बीच एक बड़ा इनपुट सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि श्रद्धा इस समय लखनऊ में ही है और कभी भी सरेंडर कर सकती है. श्रद्धा दुबे लखनऊ की कोर्ट में सरेंडर अर्जी पहले ही दाखिल कर चुकी है, जिससे पुलिस और श्रद्धा के बीच ‘तू डाल-डाल मैं पात-पात’ का खेल चल रहा है.

🚗 यूपी एसटीएफ ने ड्राइवर दानिश के घर मारा छापा, कोर्ट में सरेंडर अर्जी दाखिल होने से पुलिस में हड़कंप

नए इनपुट के बाद यूपी एसटीएफ की टीम श्रद्धा दुबे के ड्राइवर दानिश के घर पहुंची है. इससे पहले भी कई बार एसटीएफ व लोकल पुलिस दानिश के घर रेड कर चुकी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा ने अपने वकील के जरिए शुक्रवार को ही लखनऊ कोर्ट में सरेंडर अर्जी दाखिल कर दी थी, जिसकी खबर लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इसी बीच उसकी लोकेशन लखनऊ में मिलने के बाद पुलिस और मीडिया की हलचल काफी तेज हो गई है.

⚖️ थाने में सरेंडर कर सकती है श्रद्धा? 25-25 हजार का इनाम और सरकारी गवाह बनने की चर्चा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कोर्ट में सरेंडर अर्जी लगाने के बावजूद श्रद्धा कोर्ट नहीं पहुंची, इसलिए बहुत संभव है कि वह सीधे पुलिस के सामने सरेंडर करे. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि श्रद्धा डीसीपी सेंट्रल के दफ्तर या हजरतगंज थाने में सरेंडर कर सकती है, जिसके साथ उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के भी आने की चर्चा है. शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे इन तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित है और कोर्ट द्वारा गैर-जमानती वारंट भी जारी किया जा चुका है. सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा मामले में सरकारी गवाह भी बन सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.