Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Fire News: मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर... Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाण... Afzal Ansari Hospitalized: समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अ... Uttarakhand News: दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हु... Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदा... TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए ट... Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के ... Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बै... Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक ... Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्ता...

Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक काटी; एम्स रेफर

पटना: बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग महिला थाने में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक ही युवक को लेकर दो युवतियां आपस में भिड़ गईं। थाने के परिसर में ही एक प्रेमिका ने अपने कथित प्रेमी की बचपन की दोस्त की नाक पर दांत से काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवती को फौरन प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स (AIIMS) रेफर किया गया है, जबकि पुलिस इस अनोखे और हाई-वोल्टेज विवाद की गहराई से जांच कर रही है।

शादी के झांसे और पैसों के लेनदेन का आरोप

इस पूरे विवाद की जड़ में अरवल जिले का एक युवक है, जो मसौढ़ी के एक सरकारी स्कूल में क्लर्क (लिपिक) के पद पर कार्यरत है। एक युवती का गंभीर आरोप है कि उसका इस युवक के साथ पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका का दावा है कि युवक ने उससे शादी का झूठा वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जरूरत बताकर उससे करीब दो लाख रुपये भी ऐंठ लिए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया, तो युवक टालमटोल करने इसी विवाद के बढ़ने पर शुक्रवार को युवक खुद प्रेमिका को लेकर गर्दनीबाग महिला थाने पहुंचा था।

थाने के अंदर ही प्रेमिका ने काटी दोस्त की नाक

थाने में मामले की सुनवाई चल ही रही थी कि तभी युवक की एक बचपन की दोस्त अपने भाई के साथ वहां पहुंच गई। प्रेमिका का आरोप है कि उस दोस्त और उसके भाई ने उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर डराने की कोशिश की। तनाव और गुस्से में आकर प्रेमिका आत्महत्या करने की बात कहते हुए पास की यारपुर रेलवे लाइन की तरफ दौड़ पड़ी। इसी बीच, जब युवक की दोस्त बीच-बचाव करने आई, तो आगबबूला प्रेमिका ने उस पर हमला कर दिया और दांतों से उसकी नाक काट ली, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी।

पुलिस कर रही मामले की गहन तफ्तीश

इस घटना के बाद दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे सामने आए हैं। मीठापुर की रहने वाली घायल युवती का कहना है कि वह युवक की बचपन की दोस्त है और प्रेमिका फर्जी मामलों में फंसाकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी, इसीलिए वह मदद के लिए वहां गई थी। गर्दनीबाग महिला थाने की पुलिस के मुताबिक मारपीट में घायल युवती की नाक पर गंभीर चोट आई है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.