Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विधायक पत्थलगांव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय ने सुना प्रधानमंत... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म...

विधायक पत्थलगांव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का लाइव प्रसारण

रायपुर / पत्थलगांव। पत्थलगांव विधायक, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी श्रीमती गोमती साय ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का लाइव प्रसारण सुना। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह जी सहित प्रदेश पदाधिकारी, विधायकगण एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

‘मन की बात’ के 12 वर्षों की यात्रा जनभागीदारी, प्रेरणादायी कहानियों और राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे नागरिकों के प्रयासों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा पर्व-त्योहारों के माध्यम से सामाजिक एकता और जनभागीदारी को मजबूत करने जैसे विषयों का संदेश प्रेरणादायी रहा। ये प्रयास आत्मनिर्भरता, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

श्रीमती गोमती साय ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों के अनुभवों, उपलब्धियों और जनकल्याण के प्रयासों को साझा करने का सशक्त माध्यम है। यह कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और सकारात्मक बदलाव का वाहक बनने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों से प्रेरणा लेकर स्वदेशी को अपनाने, प्रकृति के संरक्षण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के संकल्प को और मजबूत करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.