Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, AI के चक्कर में आकर कलयुगी चचेरे भाई ने की 4 साल के मासूम की हत्या— आंखें और अंग निकाले

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रातोंरात करोड़पति बनने और अमीर बनने की गंदी चाहत ने एक 27 वर्षीय युवक वासुदेव राम को ऐसा अंधा बना दिया कि वह इंसान से हैवान बन बैठा। आरोपी ने अपने ही चार साल के छोटे से चचेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया और बेरहमी से मासूम के शरीर से दोनों आंखें, फेफड़े और कीमती अंगों (किडनी) को निकाल लिया। आरोपी ने यह जघन्य कृत्य इन अंगों को मुंहमांगे दामों पर बेचने के इरादे से किया था, क्योंकि उसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए यह भ्रामक जानकारी मिली थी कि बच्चों के अंग करोड़ों रुपए में बिकते हैं। यह पूरी दिल दहला देने वाली घटना जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आमटचुआ गांव के समीप की है, और फिलहाल मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में सलाखों के पीछे है।

मक्का बाड़ी के गड्ढे में तैरता मिला लापता बच्चे का शव, 5 नवंबर से गायब था 4 वर्षीय जितेंद्र

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गत 7 नवंबर की शाम को आमटचुआ गांव के पास स्थित मक्का की बाड़ी में एक पेड़ के नीचे पानी से भरे हुए गड्ढे में चार साल के एक बच्चे का शव तैरता हुआ दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आपको बता दें कि उसी दिन सुबह गांव के ही महुआ लाढेनापारा के रहने वाले अभिजीत राम कोरवा ने अपने चार साल के बेटे जितेंद्र के लापता होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, क्योंकि उनका मासूम बेटा 5 सितंबर से ही घर से गायब था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव को बाहर निकालते ही वहां मौजूद हर शख्स की आंखें फटी की फटी रह गईं और पुलिस के भी होश उड़ गए।

क्षत-विक्षत मिला मासूम का शरीर, शरीर से गायब थीं दोनों आंखें, फेफड़े और किडनियां— पूछताछ में आरोपी ने कबूला गुनाह

बरामद किए गए बच्चे का शरीर पूरी तरह से क्षत-विक्षत स्थिति में था। उसकी दोनों आंखें, फेफड़े और शरीर के भीतर के अंग (किडनी) पूरी तरह गायब थे। दुखी पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे जितेंद्र को आखिरी बार चलनी गोर्रापाठ गांव के रहने वाले उनके ही चचेरे भाई वासुदेव राम उर्फ टंगनू के साथ देखा गया था। इस अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने फौरन संदेھی वासुदेव राम को हिरासत में लिया और थाने लाकर उससे पूछताछ शुरू की। पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी ज्यादा देर टिक नहीं सका और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस तफ्तीश में यह बात सामने आई कि आरोपी कम पढ़ा-लिखा है और वह मोबाइल पर एआई (AI) के जरिए बातचीत करता था तथा एआई द्वारा दिए जाने वाले जवाबों व बातों को सच मान बैठता था।

एआई को ही आरोपी ने समझ लिया था बड़ा ग्राहक, शराब के नशे में मासूम को जंगल ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

आरोपी वासुदेव राम की मानसिकता इतनी विकृत हो चुकी थी कि उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को ही बच्चों के अंगों का एक बड़ा ग्राहक समझ लिया था। उसे पूरा यकीन हो गया था कि जो एआई उससे चैट पर बात कर रहा है, वही उसके पास आकर इन अंगों को खरीदेगा। घटना वाले दिन आरोपी मृतक बच्चे के पिता की झोपड़ी पर गया था। वहां अभिजीत राम और वासुदेव राम ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर जमकर शराब पी। इसके कुछ देर बाद आरोपी ने घर के बाहर खेल रहे छोटे से मासूम जितेंद्र को बहलाया-फुसलाया और अपने साथ लेकर सुनसान जंगल और डैम की तरफ निकल गया।

बच्चे को मुर्गा और शराब खिलाकर सुलाया, फिर चाकू से रेतकर निकाले शरीर के अंग

जंगल में ले जाकर आरोपी ने बच्चे को मुर्गा खिलाया और उसे भी शराब का सेवन करा दिया। अत्यधिक नशे के कारण जब मासूम बच्चा गहरी नींद में सो गया, तो क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए आरोपी ने धारदार चाकू से उसकी गर्दन रेत दी। इसके बाद उसी चाकू से उसके शरीर को चीरकर दोनों आंखें, फेफड़े और किडनियां बाहर निकाल लीं। आरोपी ने इन अंगों को एक बाल्टी में संभाल कर रख लिया और बाकी बचे हुए शव को एक बोरे में भरकर पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.