Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विवेक विहार मंदिर के रक्तदान शिविर में उमड़ा सेवाभाव, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के नेतृत्व में 237 यू... Amitabh Bachchan Apology: ट्वीट की नंबरिंग में हुई गलती तो महानायक अमिताभ बच्चन ने सरेआम मांगी माफी,... भारत और इंडोनेशिया के बीच प्रतिष्ठित सैन्य अभ्यास 'गरुड़ शक्ति' का 11वां संस्करण इंडोनेशिया में हुआ ... Jio Platforms IPO Listing: शेयर बाजार में रिलायंस के जियो का धमाकेदार डेब्यू, 30,200 करोड़ के मेगा आ... भारत बना आईफोन मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का एक्सपोर्ट पहुंचा 1 लाख करोड़ के ... ग्वालियर में मोबाइल पर श्रीराम के वीडियो देखने को लेकर खूनी संघर्ष, पति ने तलवार से पत्नी पर किया जा... Gaya Cyber Fraud Case: बिहार में चल रहा था अंतरराज्यीय साइबर ठगी का मिनी कॉल सेंटर, लोन और क्रेडिट क... Punjab News: पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में नशे की सामग्री मिलने का दावा करने वाले CRPF जवान को पुल... Ganga Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर... Ahoi Ashtami Vrat 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, संतान की लंबी उम्र के लिए ऐसे करें...

दो बीवियां भागीं तो ब्याह लाया तीसरी दुल्हन… एक रोज कर बैठा ऐसा कांड, पुलिस से छिपता फिर रहा

पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है, लेकिन कुछ लोग इस पवित्र रिश्ते की मर्यादा का ख्याल तक नहीं रखते. छत्तीसगढ़ के बालोद में एक पति ने अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला. फिर वहां से फरार हो गया. पहले लग रहा था कि महिला घर में आग लगने से झुलसी है. गांव वालों ने तब पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महिला की हत्या उसके ही पति ने की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. फिलहाल पुलिस फरार पति की तलाश में जुटी हुई है.

मामला ग्राम लिम्हाटोला का है. इस केस को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर कातिल पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. दरअसल, दो दिन पहले महिला मिट्टी तेल से जल गई थी. उसे फिर रायपुर रेफर किया गया था. वहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई.

बताया जा रहा कि मृतका पवन बाई लिम्हाटोला निवासी सुरेश की तीसरी पत्नी थी. गांव वालों की मानें तो सुरेस की दो पत्नियां मारपीट से तंग आकर भाग चुकी हैं. उन्होंने बताया- तीसरी शादी के बाद भी सुरेश नहीं सुधरा. वो तीसरी पत्नी को भी टॉर्चर देता था. उसी ने मिट्टी का तेल डालकर पत्नी को मार डाला. फिर वहां से भाग गया. पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण डौन्डी थाना पहुंचे. उन्होंने कहा- इस हैवान के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए.

हरकत से बाज नहीं आया सुरेश

वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. ग्रामीणों ने बताया कि सुरेश की मारपीट के चलते दो पत्नियां पहले ही भागकर अपने मायके चली गई थीं. इसके बाद पवन बाई को पत्नी बनाकर लाया और अपनी हरकत से बाज नहीं आया. लगातार इस पत्नी को भी वह प्रताड़ित करता रहा. इसी के चलते उसने पत्नी को भी मार डाला. मृतका के 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं. एक बेटी है, जिसकी उम्र 6 वर्ष है और एक बेटा है, जिसकी उम्र 3 वर्ष है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.