February 23, 2026 3:28 pm
ब्रेकिंग
Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव...
बिलासपुर संभाग

यात्रियों की सुविधा और उनके अधिकारों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है मंडल रेल प्रशासन !

ओवरचार्जिंग की शिकायत पर उसलापुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग ठेकेदार पर की गई निलंबन की कार्रवाई |

बिलासपुर – 23 अप्रैल 2025

बिलासपुर मंडल रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा और अधिकारों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहा है। साथ ही यात्रियों को बेहतर,सुरक्षित और पारदर्शी सुविधाएं प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है । इसी क्रम में उसलापुर स्टेशन के पार्किंग ठेकेदार द्वारा यात्रियों से अनुचित तरीके से शुल्क वसूले जाने जैसी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं । साथ ही निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था |
उसलापुर रेलवे स्टेशन में पार्किंग शुल्क को लेकर यात्रियों द्वारा की जा रही ओवरचार्जिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को तत्काल प्रभाव से केवल 3 महीने के अल्प अवधि में ही निलंबित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि 01 दिसंबर 2024 को उसलापुर स्टेशन के तत्कालीन पार्किंग ठेकेदार पर भी ओवरचार्जिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुये वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई थी |
मंडल रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा को पारदर्शिता बनाए रखने हेतु लगातार निगरानी रख रहा है | यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार की अनियमितताओं पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की ओवरचार्जिंग या अन्य अनियमितता की सूचना तत्काल रेल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button