March 3, 2026 12:31 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
पंजाब

जालंधर के Restaurant में पुलिस की Raid, मची अफरा-तफरी, 2 गिरफ्तार

जालंधर: मकसूदां में स्थित एम-2 रैस्टोरेंट में चल रहे हुक्का बार में थाना एक की पुलिस ने रेड करके 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हुक्का बार में से हुक्के व हुक्का फ्लेवर बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान अभिषेक निवासी सराभा नगर और साहिल कुमार निवासी मखदूमपुरा के रूप में हुई है।

थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एम-2 रैस्टोरैंट में रैस्टोरेंट की आड़ में काफी समय से हुक्का पिलाया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने अपनी टीम के साथ वहां रेड की तो हुक्का बार में काफी लोग हुक्का पी रहे थे। उन्हें तो वार्निंग देकर छोड़ दिया गया लेकिन हुक्का बार चलाने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार करके अंदर से तीन डिब्बे फ्लेवर, तीन हुक्के व तीन चिलम बरामद की। पुलिस ने साहिल व अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि दोबारा से रैस्टोरेंट में हुक्का परोसा गया तो फिर से एक्शन लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button