March 3, 2026 12:31 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
सरगुजा संभाग

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 12.87 करोड़ लागत से के दो नदी-नालों में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण की मिली स्वीकृति

# जशपुर सन्ना मार्ग पर घेरडेवा नाला एवं बोकी से आरा मार्ग में नदी-नालों पर होगा उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण*

जशपुरनगर, 24 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में 12 करोड़ 87 लाख 88 हजार रुपए लागत के दो प्रमुख नदी-नालों में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनके निर्माण हो जाने से आवागमन आसान होगी। मुख्य मार्गों से पहुंच आसान होने से वर्षा ऋतु में ग्रामीणों को यातायात में हो रही परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा। विद्यार्थियों, व्यापरियों, किसानों और ग्रामीणों सहित सभी वर्गों को इसका लाभ होगा।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिन निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई हैं उनमें 07 करोड़ 35 लाख 60 हजार रूपए की लागत के जशपुर सन्ना मार्ग पर घेरडेवा नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग और 05 करोड़ 52 लाख 28 हजार रूपए की लागत बोकी से आरा मार्ग पर गिरमा नदी पर पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य शामिल है।

*मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेजी से हो रहे हैं विकासकार्य*

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले के विकास नई गाथा लिखी जा रही है। पिछले डेढ़ सालों में सड़क सहित पुल-पुलिया निर्माण और अन्य अधोसंरचना निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के साथ ही इसका निर्माण कार्य भी तीव्र गति से हो रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने से जिले में आवागमन आसान होगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। दूरदराज के क्षेत्र खासकर ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक संपर्क बेहतर होगा, साथ ही अन्य राज्यों के साथ आवागमन भी सुगम होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस कदम से जशपुर जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी और इससे स्थानीय लोगों का जीवनस्तर भी ऊंचा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button