February 13, 2026 3:43 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
उत्तरप्रदेश

एक बेटा लंदन में दूसरा दिल्ली… फिर भी अकेली थी मां, मर्डस डे पर बेटी ने किया कॉल तो फ्लैट से निकली मां की लाश

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक फ्लैट में अकेली रह रहीं बुजुर्ग महिला की शव महिला का शव मिला है. ये मामला मझोला की पॉश पार्श्वनाथ प्लाजा सोसाइटी का है. वृद्धा की मौत कब हुई, अभी इसके बारे में पता नहीं चल पाया है. बुजुर्ग महिला की पहचान अनीता (70) के रूप में हुई है. वो पार्श्वनाथ प्लाजा सोसाइटी में तीसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर ए-305 अकेली रहा करती थीं.

अनीता के पति सतपाल सिंह की साल 2014 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी. महिला के दो बेटे और एक बेटी है. बेटों का नाम दीपक चौधरी और संजीव चौधरी है. बेटी का नाम मंजूला है. दीपक लंदन मेंं रहते हैं. वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. वहीं संजीव परिवार लेकर दिल्ली में रहते हैं. बेटी मंजूला की की शादी हो चुकी है और वो नोएडा में रहती हैं. पुलिस ने बताया कि बेटी ने रविवार को मदर्स डे पर मां को फोन किया, लेकिन फोन उठा नहीं.

दरवाजा खुला तब पता चला कि मां नहीं रहीं

इसके बाद घबराई मंजुला ने मामा के घर फोन किया, जो पाकबड़ा के गुरैठा में रहते हैं. फिर मामा की बहु नीतू स्कूटी से फ्लैट पर पहुंची. उसने दरवाजा बंद पाया. इसकी जानकारी मिलने के बाद अन्य रिश्तेदार भी आ गए. मझोला थाना प्रभारी आरपी शर्मा को भी इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलने पर वो वहां पहुंचे. फॉरेंसिक टीम भी बुला ली गई. इसके बाद पुलिस ने कारपेंटर को बुलवाया और दरवाजा खुलवाया. दरवाजा खुला तब पता चला की मांं अब इस दुनियां में नहीं रहीं. इसके बाद बेटी मां की मौत की जानकारी दी गई.

पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह आई सामने

दिल्ली से दूसरा बेटा संजीव और बेटी मंजूला आए. बड़े बेटे दीपक ने वीडियो कॉल से मां को अंतिम विदाई दी. पोस्टमार्टम में पता चला है कि महिला की बिमारी से मौत हुई है. घर पहुंचे बेटा-बेटी ने बताया कि मां को डायबटीज थी. मंजूला बताया कि मां दोनों बेटों और मुझसे रोज बात करती थीं. वहीं सीओ कुलदीप गुप्ता ने बताया-पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बिमारी से मौत होने का पता चला है.

Related Articles

Back to top button