June 9, 2025 1:21 pm
ब्रेकिंग
भारत की बहुआयामी प्रगति, समृद्धि और सम्मान के 11 साल, मुख्यमंत्री मोहन ने PM मोदी को दी बधाई हनीमून पर दी सुपारी, सोनम निकली बेवफा… जानें राजा रघुवंशी हत्याकांड में अबतक क्या-क्या हुआ …तो क्या सोनम कातिल नहीं है? राजा रघुवंशी के भाई के इस बयान ने चौंकाया, बोले- उसने सरेंडर नहीं किया,... 17 दिन बाद कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ी सोनम रघुवंशी? शिलॉन्ग में हनीमून पर हुई थी गायब, पति की मिली थी ... मैनेजर बॉयफ्रेंड, HR बीवी और मौत वाला हनीमून… लव अफेयर में मारा गया बेचारा पति, राजा रघुवंशी केस में... दिख गया खान सर की बेगम का चेहरा! वायरल हुआ ये वीडियो; क्या है सच्चाई? छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, ASP आकाश राव गिरीपूंजे शहीद, कई पुलिसकर्मी घाय... यूपी में होमगार्ड की बंपर वैकेंसी, जुलाई से होगी 44000 पदों पर भर्ती अमीषा पटेल की 5 बेस्ट फिल्में ओटीटी पर ढूंढ-ढूंढकर देखते हैं फैंस, आखिरी वाली ने हिला डाला था बॉक्स ... गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत को बैटिंग करने से रोका, इंग्लैंड से आई बड़ी खबर
सरगुजा संभाग

पत्थलगांव विधायक गोमती साय के अथक प्रयास से पत्थलगांव लिख रहा विकास की नई गाथा, पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा

विधायक गोमती की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की थी नगर पालिका की घोषणा

# विधायक ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का किया आभार

पत्थलगांव – विष्णु के सुशासन में पत्थलगांव विधायक गोमती साय के अथक प्रयास से पत्थलगांव अब विकास की नई गाथा लिख रहा है और लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर हो चला है विधायक गोमती साय की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अब पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा मिल गया है राज्य शासन के नगरीय प्रशासन व विकास विभाग से छत्तीसगढ़ के राज्यपत्र में अधिसूचना जारी कर दी है जिससे अब नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका का दर्जा मिल चुका है।

आपको बता दे कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्थलगांव के किलकिलेश्वर धाम पहुंचे थे जहां पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की मांग की थी जिस पर मुहर लगाते हुए मुख्यमंत्री साय ने पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी। जिसका शासन ने क्रियान्वयन करते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपत्र में अधिसूचना जारी करते हुए पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है।

विधायक गोमती साय ने कहा कि पत्थलगांव क्षेत्र की जनता के अनुरोध पर मैंने नगर पंचायत पत्थलगांव को मुख्यमंत्री महोदय से नगरपालिका बनाने की मांग की थी जिसे पूरा करते हुए पत्थलगांव को छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया ने नगर पालिका का दर्जा दे दिया है जिससे पत्थलगांव क्षेत्र जो वर्षो से विकास से अछूता रहा है उसे नई गति मिलेगी और पत्थलगांव के साथ आस पास क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा।पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने के लिए मैं इस क्षेत्र की जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त करती हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button