June 9, 2025 3:50 am
ब्रेकिंग
कौन हैं मैतेई नेता कानन सिंह, जिसकी गिरफ्तारी के बाद जल उठा मणिपुर जयमाला की प्रथा नहीं… सुनते ही भड़के बाराती, लड़की वालों का पीट-पीटकर किया ये हाल तमिलनाडु के लोग DMK सरकार के भ्रष्टाचार से हैं तंग… अमित शाह का स्टालिन सरकार पर हमला केंद्र का शासन होने के बावजूद मणिपुर में क्यों बहाल नहीं हो रही शांति? प्रियंका गांधी का बड़ा हमला मंगलुरु में बजरंग दल के पूर्व सदस्य सुहास शेट्टी की हत्या की NIA करेगी जांच, MHA ने जारी किया आदेश कानपुर के इस गांव में 34 परिवारों ने क्यों लगाए मकान बिक्री के पोस्टर? मंत्री तक पहुंची बात, फिर जो ... बरेली: IVRI के डॉक्टरों ने कर दिया कमाल, देसी तकनीक से कुत्ते का किया हिप रिप्लेसमेंट; पुलिस का डॉग ... हिंदू से लेकर मुस्लिम तक… 20 शादियां कीं, जो मिला उसी से विवाह, कहानी लुटेरी दुल्हन की जो साथ लेकर च... ‘गांव वालों कूद जाऊंगा…’ 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 3 घंटे तक काटा बवाल, पुलिस भी पहुंची दिल्ली में झुग्गियों पर बुलडोजर चलने पर संजय सिंह बिफरे, रेखा सरकार पर बोला हमला
सरगुजा संभाग

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय चोपड़ा पारा अंबिकापुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर होगा पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान एवं संगोष्ठी

ग्राम विकास प्रभाग की जोनल कोऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी देंगी व्याख्यान

अम्बिकापुर–/ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आगामी 5 जून 2025 गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रातः 11:00 बजे से नव विश्व भवन चोपड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में धमतरी से पधारी ब्रह्माकुमारीज, ग्राम विकास प्रभाग की जोनल कोऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमारी सरिता बहन जी द्वारा *संपूर्ण ग्राम विकास में विलुप्त कड़ी-आध्यात्मिकता* विषय पर व्याख्यान दिया जावेगा। ब्रह्माकुमारीज अंबिकापुर सेवाकेंद्र की संचालिका विद्या दीदी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों तथा ग्रामों के सरपंच एवं उप सरपंचों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिकता द्वारा ग्रामों में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों रूढ़िवादिता एवं नशे जैसी बुराइयों को दूर कर आपसी सहभागिता एवं समरसता द्वारा संपूर्ण ग्राम विकास के लक्ष्य को प्राप्त करना है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने लोगों को कार्यक्रम का लाभ लेने हेतु सादर आमंत्रण दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button