April 1, 2026 2:53 pm
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, कुनकुरी नगर पंचायत के विकास कार्य के लिए 2 करोड़ 44 लाख की ... महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिले 512.92 करोड़ से अधिक की राशि Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड...
पंजाब

पंजाब वालो घर से बाहर निकलने से पहले पहने Mask, तेजी से बढ़ रहा कोरोना

लुधियाना: पंजाब में कोरोना के छिटपुट मामले सामने आ रहे हैं परंतु अभी तक कोई भी मरीज गंभीर स्थिति में सामने नहीं आया यह जानकारी देते हुए राज्य के नोडल अफसर डॉक्टर राजेश भास्कर ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कोरोना के 12 एक्टिव मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। इनमें से 9 मरीज लुधियाना के रहने वाले हैं जिनमें से 2 मरीज पिछले दिनों कोरोना से मरे मरीज के सम्पर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए पहले से बताए गए बचाव नियम अपनाने चाहिएं जिनमें से घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना, बार-बार हाथ साफ करना, खांसी जुकाम वाले मरीज के सम्पर्क में न आना और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचना शामिल है।

डॉ. भास्कर ने बताया कि राज्य में अभी तक कोरोना की गंभीर स्थिति नहीं है, सिर्फ माइल्ड केस सामने आ रहे हैं और इनमें से कई मरीज ठीक भी हो रहे हैं। जरूरी बात कोविड एप्रुपरिएट बिहेवियर को अपनाने का है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button